फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Earnings of toll plaza reached one and a half times in Mahakumbh

Jhansi News: महाकुंभ में टोल प्लाजा की कमाई पहुंची डेढ़ गुना

Tue, 11 Feb 2025 02:58 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2025 02:58 AM IST
विज्ञापन
Earnings of toll plaza reached one and a half times in Mahakumbh

विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। प्रयागराज की ओर जाने वाले हाईवे पर इन दिनों वाहनों की कतारें लगी हुईं हैं। इससे वाहनों से वसूले जाने वाले टोल टैक्स में इजाफा हो गया है। स्थिति यह है कि जिस टोल प्लाजा पर रोजाना औसतन 24 लाख रुपये इकट्ठा होते थे, वहां कुंभ शुरू होने के बाद से रोजाना 35 लाख रुपये प्राप्त हो रहे हैं। ट्रेनों और बसों के अलावा भारी संख्या में लोग चौपहिया वाहनों से भी महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे हैं। गुजरात, महाराष्ट्र और राजस्थान की ओर से आने वाले श्रद्धालु झांसी से होकर गुजर रहे हैं। इससे प्रयागराज के रास्ते में स्थित टोल प्लाजा की कमाई पिछले एक महीने से बढ़ी हुई है। शिवपुरी हाईवे पर रक्सा टोल प्लाजा पर सामान्य दिनों में रोजाना औसतन आठ हजार चौपहिया गुजरते थे। कुंभ के दौरान यह संख्या बढ़कर 12-13 हजार पर पहुंच गई है। इस प्लाजा पर पहले रोजाना औसतन 24 लाख रुपये टोल टैक्स जमा होता था, जो अब बढ़कर 35 लाख पर पहुंच गया है। यही स्थिति कानपुर हाईवे पर झांसी-उरई के बीच स्थित सेमरी और एट टोल प्लाजा पर भी है। इन टोल प्लाजा से रोजाना लगभग दस हजार चौपहिया वाहन गुजरते थे, जिनकी संख्या बढ़कर इन दिनों 15 हजार से अधिक हो गई है। जाहिर है यहां भी टोल टैक्स से मिलने वाली राशि में वृद्धि हुई है। रक्सा टोल प्लाजा के प्रबंधक पवन शर्मा ने बताया कि कुंभ के दौरान टोल प्लाजा से गुजरने वाले चार पहिया वाहनों की संख्या डेढ़ गुना तक बढ़ गई है। दिन-रात वाहनों का आवागमन बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed