फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   E-Jagriti portal is proving to be a milestone in preventing cyber fraud.

Jhansi News: -साइबर ठगी से बचाव में मील का पत्थर साबित हो रहा ई-जागृति पोर्टल

Sun, 23 Aug 2026 02:33 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 23 Aug 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
E-Jagriti portal is proving to be a milestone in preventing cyber fraud.
झांसी। उपभोक्ता मामलों के विभाग की ओर से तैयार ई-जागृति पोर्टल साइबर ठगी से जुड़े मामलों के निराकरण में मील का पत्थर साबित हो रहा है। पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के बाद मामले की सुनवाई उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में होती है और निराकरण से राहत मिल रही है।
विज्ञापन

साइबर ठगी मामलों की बात करें तो तीन साल में डेढ़ सौ से ज्यादा मामलों के पंजीयन हुए। इसमें ओटीपी के माध्यम से राशि निकालने, क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर ठगी के मामले सामने आए हैं। इनमें पीड़ित नेशनल साइबर क्राइम पेट्रोल के 1930 नंबर पर शिकायत तो करते ही हैं। उनका रुझान ई-जागृति पोर्टल पर भी बढ़ा है। आधा सैकड़ा से ज्यादा मामलों का निराकरण हुआ।
विज्ञापन

केस-1
उमेश अग्रवाल के साथ करीब 6.50 लाख रुपये की ठगी हो गई थी। इसकी शिकायत ई-जागृति पोर्टल पर की गई थी। पंजीयन के बाद जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में मामला आया था। इसमें बीएसएनल को दोषी पाया गया था। आयोग ने पूरी रकम वापस देने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

केस-2
नटराज ऑटोमोबाइल से इलेक्ट्रिक कार की डीलरशिप के नाम पर 19 लाख से ज्यादा की ठगी हुई थी। मामले की शिकायत ई-जागृति पोर्टल के माध्यम से की गई थी। इसके बाद मामले की सुनवाई आयोग में हुई। बैंक को दोषी पाया गया था और उसे राशि वापस दिलाने का आदेश हुआ था।
ऑडियो वीडियो के माध्यम से की जा सकती है शिकायत
उपभोक्ता मामलों से जुड़े एडवोकेट गणेश खरे ने बताया कि साइबर ठगी से पीड़ित उपभोक्ता ई-जागृति पोर्टल के माध्यम से पंजीयन करा सकते हैं। फिर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग में इसकी सुनवाई होती है। इस तरह के कई लोगों को राहत मिल चुकी है।

...
ईजागृति पोर्टल के माध्यम से साइबर ठगी से जुड़े कई मामलों में पीड़ितों को राहत मिली है। उपभोक्ताओं को एपीके नाम की बेवसाइट पर क्लिक हीं करना चाहिए। किसी अनजान व्यक्ति के मांगे जाने पर ओटीपी न दें।
-अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed