फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Durring corona time strong health condition

कोरोना काल में मजबूत हुई चिकित्सकीय सेवाओं की बुनियाद

Wed, 09 Jun 2021 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Durring corona time strong health  condition
झांसी। कोरोना वायरस के संक्रमण की त्रासदी के बीच जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी की दिशा में बड़े काम हुए हैं। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों तक आईसीयू जैसी सुविधाएं पहुंच गई हैं। विधायकों को मिली निधि के करोड़ों रुपये स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी पर खर्च किए जा रहे हैं। फिलहाल, ये तैयारी कोरोना वायरस की तीसरी लहर से निपटने की है।
विज्ञापन

महानगर के प्रेमनगर क्षेत्र में स्थित स्वास्थ्य केंद्रों को उच्चीकृत करने की मांग सालों से हो रही थी। लेकिन, कोरोना काल में ये पूरी हो पाई है। यहां 19 लाख रुपये से वार्ड, रैंप बनाए जा रहे हैं। बीस लाख रुपये चिकित्सकीय उपकरणों पर खर्च किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य केंद्र को सदर विधायक रवि शर्मा ने गोद लिया है। विधायक निधि से जिला अस्पताल में 29 लाख रुपये की लागत से ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाई जा रही और 20 आधुनिक बेड तैयार किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बरुआसागर व बड़ागांव में स्वास्थ्य केंद्रों में आईसीयू बेड और ऑक्सीजन प्लांट भी लगाए जा रहे हैं। वेंटीलेटर की सुविधा भी उपलब्ध होगी। बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा की निधि से सत्तर लाख रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। रानीपुर में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को एल-2 में तब्दील कर ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। टहरौली के स्वास्थ्य केंद्र में आईसीयू वार्ड और ऑक्सीजन प्लांट और अन्य कामों पर विधायक मऊरानीपुर बिहारी लाल आर्य की निधि से अस्सी लाख रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। वहीं गरौठा और समथर दोनों स्थानों के स्वास्थ्य केंद्रों पर ऑक्सीजन प्लांट और आईसीयू वार्ड तैयार किए जा रहे हैं। अस्पतालों को पांच-पांच ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर भी उपलब्ध कराए गए हैं। गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत की निधि से अस्सी लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आठ नए एल - 2 अस्पताल तैयार किए जा रहे हैं। इन पर काम तेजी से जारी है। प्रत्येक एल - 2 अस्पताल में 75 बेड की सुविधा होगी। 20 आईसीयू बेड रहेंगे। 500 लीटर प्रति मिनट की क्षमता के ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। साथ ही हर एल-2 अस्पताल को 25 ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर भी उपलब्ध कराए जा हैं। कोविड और नॉन कोविड दोनों ही प्रकार की चिकित्सीय सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। जिले की पूरी आबादी अपने नजदीक में ही स्वास्थ्य सेवा हासिल कर सके, इसको ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है।
- आंद्रा वामसी, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed