फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   During the flag hoisting program, the councilor beat the municipality president with slippers

पार्षद ने नगर पालिका अध्यक्ष को मारी चप्पल

Tue, 17 Aug 2021 12:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
During the flag hoisting program, the councilor beat the municipality president with slippers
समथर (झांसी)। समथर कस्बे में रविवार को ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान एक सभासद ने नगर पालिका अध्यक्ष पर हमला बोलते हुए चप्पल मार दी। इससे वहां हंगामा खड़ा हो गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने आरोपी सभासद को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। अध्यक्ष की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चर्चाएं हैं कि दोनों के बीच पहले से खुन्नस चली आ रही थी।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर परंपरानुसार कस्बे के अग्गा चौक पर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री राजा रणजीत सिंह जूदेव मौजूद थे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिंह भाईजी भी आए थे। यहां मुहल्ला उपाध्याना निवासी सभासद सत्यप्रकाश गुबरेले भी मौजूद थे। ध्वजारोहण के बाद कार्यक्रम चल ही रहा था, इसी दौरान अचानक सत्यप्रकाश ने हाथ में चप्पल लेकर अचानक नगर पालिका अध्यक्ष पर हमला बोल दिया। अचानक हुई घटना से हड़कंप मच गया। वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। जानकारी होने पर एसडीएम मोंठ सान्या छाबड़ा व सीओ मोंठ डा. प्रदीप कुमार भी थाने में पहुंच गए।
विज्ञापन

घटना के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने थाने में पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी, जिसमें उन्होंने बताया कि पार्षद सत्यप्रकाश ध्वजारोहण कार्यक्रम में तमंचा लहराते हुए आए और जान से मारने की नीयत से तमंचा अड़ा दिया व मारपीट की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ राष्ट्र गौरव अपमान निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समथर कस्बे में हुई ये घटना पूरे जिले में चर्चाओं में बनी रही। सोशल मीडिया पर भी ये हावी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed