{"_id":"611a3ff92d6aee431403ab73","slug":"during-flag-hoisting-program-on-occasion-of-independence-day-councilor-slapped-chairman-of-municipality","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान पार्षद ने नगर पालिका अध्यक्ष को मारी चप्पल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान पार्षद ने नगर पालिका अध्यक्ष को मारी चप्पल
Mon, 16 Aug 2021 04:07 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Mon, 16 Aug 2021 04:07 PM IST
सार
कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद भाजपा पार्षद सत्यप्रकाश गुबरेले ने अध्यक्ष पर चप्पल से हमला बोल दिया। वहां मौजूद लोगों बीच बचाव किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्षद को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
झांसी के समथर कस्बे के चौक बाजार में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को ध्वजारोहण का कार्यक्रम चल रहा था। यहां बड़ी संख्या में समथर कस्बे के नागरिक मौजूद थे। समथर नगर पालिका अध्यक्ष जितेंद्र सिंह भी आयोजन में हिस्सा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान वहां मौजूद भाजपा पार्षद सत्यप्रकाश गुबरेले ने अध्यक्ष पर चप्पल से हमला बोल दिया। वहां मौजूद लोगों बीच बचाव किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पार्षद को हिरासत में ले लिया। अध्यक्ष की शिकायत पर पार्षद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन