फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   During excavation in an under-construction mall, three laborers were buried, one died due to falling debris.

निर्माणाधीन मॉल में खुदाई के दौरान मलबा गिरने से तीन मजदूर दबे, एक की मौत

Tue, 28 Dec 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
During excavation in an under-construction mall, three laborers were buried, one died due to falling debris.
झांसी। सोमवार की दोपहर को एक बजे इलाइट चौराहे के पास निर्माणाधीन मॉल में खुदाई के दौरान मलबा गिरने से तीन मजदूर दब गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया गया है।
विज्ञापन

थाना नवाबाद क्षेत्र के अंतर्गत डमरु सिनेमाघर के पास मॉल का निर्माण चल रहा है। यहां जेसीबी से खुदाई कराई जा रही थी। दोपहर करीब एक बजे खुदाई के दौरान अचानक ऊपर रखा मलवा गिर गया। मलवा करीब बीस फीट नीचे काम कर रहे मजदूरों के ऊपर गिर। उस दौरान वहां चार मजदूर काम कर रहे थे। इनमें रामप्रकाश कुशवाहा (40) पुत्र मुन्नालाल, दलू (45) पुत्र मिंबा भागचंद्र पुत्र भज्जू (30) निवासी सैंयर थाना प्रेमनगर मलबे में दब गए। आसपास हड़कंप मच गया। वहां मौजूद अन्य मजदूर उनको बचाने के लिए दौड़े। किसी तरह दलू एवं भागचंद्र को बाहर निकाला गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। आसपास के लोगों की मदद से रामप्रकाश को मलबे से बाहर निकाला गया। मलबे से निकालकर तीनों को अस्पताल भिजवाया गया। रामप्रकाश की गंभीर हालत को देखते हुए उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया। अन्य घायलों को भर्ती कराया गया लेकिन, अधिक रक्त बह जाने से रामप्रकाश की थोड़ी देर में मौत हो गई। सीओ सिटी राजेश राय का कहना है कि घायल मजदूरों की हालत खतरे से बाहर है। वहीं इस मामले में बिल्डर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मृत मजदूर के पिता मुन्नालाल की तहरीर पर नवाबाद पुलिस ने बिल्डर रमेश राय के खिलाफ आईपीसी की धारा 304 समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। नवाबाद इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्र के मुताबिक नामजद रिपोर्ट दर्ज करके मामले की विवेचना शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed