फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   During checking in Jhansi dumper tried to trample ARTO team

Jhansi: डंपर ने एआरटीओ टीम को चेकिंग के दौरान कुचलने का किया प्रयास, सरकारी गाड़ी व डीसीएम में मारी टक्कर

Tue, 02 Aug 2022 07:48 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 02 Aug 2022 07:48 PM IST
सार

मंगलवार की शाम एआरटीओ (प्रवर्तन) सुरेंद्र कुमार अग्रवाल अपनी टीम के साथ ग्वालियर बाईपास पर बजरंग चौकी के पास चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान उन्होंने एक डीसीएम में छह टन लोहा ज्यादा पाया। इसी बीच पीछे से आ रहे एक डंपर को प्रवर्तन दल के सिपाही सुरेश कुमार ने रुकने का संकेत दिया, लेकिन डंपर चालक ने तीव्र गति से गाड़ी चलाते हुए सिपाही को कुचलने का प्रयास किया।

विज्ञापन
During checking in Jhansi dumper tried to trample ARTO team
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

झांसी में डंपर द्वारा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) प्रवर्तन की टीम को चेकिंग के दौरान कुचलने का मामला सामने आया है। इसके बाद डंपर डीसीएम और एआरटीओ की गाड़ी में जा घुसा। मामले में एआरटीओ की ओर से डंपर चालक के खिलाफ तहरीर दी है।  

विज्ञापन


झांसी में मंगलवार की शाम सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सुरेंद्र कुमार अग्रवाल अपनी टीम के साथ ग्वालियर बाईपास पर बजरंग चौकी के पास चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान उन्होंने एक डीसीएम में छह टन लोहा ज्यादा पाया। इसी बीच पीछे से आ रहे एक डंपर को प्रवर्तन दल के सिपाही सुरेश कुमार ने रुकने का संकेत दिया, लेकिन डंपर चालक ने तीव्र गति से गाड़ी चलाते हुए सिपाही को कुचलने का प्रयास किया।

विज्ञापन

इसके बाद डंपर ने डीसीएम में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे डीसीएम पलट गई। इसके बाद भी डंपर नहीं रुका और उसने एआरटीओ की गाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। इससे सरकारी गाड़ी भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एआरटीओ की ओर से डंपर चालक के खिलाफ नवाबाद थाने में तहरीर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed