फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dumper fell from a height of 70 feet, broke into three pieces, driver died

Jhansi News: 70 फीट ऊंचाई से गिरा, तीन टुकड़ा हुआ डंपर, चालक की मौत

Sat, 12 Apr 2025 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Dumper fell from a height of 70 feet, broke into three pieces, driver died
खाई में गिरकर तीन टुकड़ों में टूटा डंपर।  - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। गुरसराय स्थित खदान में गिट्टी लोड करने जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर 70 फीट नीचे जा गिरा। इतनी ऊंचाई से गिरने से डंपर के तीन टुकड़े हो गए। हादसे में डंपर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। युवक की आठ दिन पहले ही सगाई हुई थी। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।



गुरसराय के मड़ोरी निवासी नरेंद्र पाल (27) पुत्र नंदराम गुरसराय के पास सुशील स्टोन क्रशर पर पिछले दो साल से काम करता था। बृहस्पतिवार को डंपर लेकर खदान में उतर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसी दौरान डंपर का संतुलन बिगड़ गया। करीब 70 फीट ऊंचाई से सीधे नीचे पत्थरों पर जा गिरा। इतनी ऊंचाई से गिरने पर डंपर के तीन टुकड़े हो गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। नरेंद्र केबिन में फंसा था। किसी तरह उसे बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


परिजनों के मुताबिक, आठ दिन पहले नवरात्र में उसकी सगाई हुई थी। दो भाइयों में वह बड़ा था। उसकी शादी की तैयारियां चल रही थीं। गुरसराय थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडेय के मुताबिक, डंपर अनियंत्रित हो जाने से खदान में गिरा। मामले की छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed