{"_id":"678033c312d6ffe79b0554fd","slug":"due-to-technical-glitch-biometric-verification-of-scholarship-applicants-could-not-be-done-in-bu-and-many-colleges-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-470907-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: तकनीकी खामी से बीयू और कई कॉलेजों में छात्रवृत्ति के आवेदकों का नहीं हो पाया बायोमैट्रिक सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: तकनीकी खामी से बीयू और कई कॉलेजों में छात्रवृत्ति के आवेदकों का नहीं हो पाया बायोमैट्रिक सत्यापन
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बीयू एवं संबद्ध कॉलेजों में बृहस्पतिवार को दशमोत्तर छात्रवृत्ति के सामान्य व एससी वर्ग के छात्र-छात्राओं का बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पाया। इस वजह से समाज कल्याण विभाग को फार्म अग्रसारित नहीं किए जा सके। अंतिम तिथि 15 जनवरी होने की वजह से परेशान छात्र-छात्राओं को निराश लौटना पड़ा।
समाज कल्याण विभाग पहली बार बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद ही दशमोत्तर छात्रवृत्ति फार्म अग्रसारित करवा रहा है ताकि किसी भी तरह की खामी होने से छात्रवृत्ति न रुके। नई गाइड लाइन अनुसार, जिस छात्र-छात्रा का बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं होगा, उन्हें छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। इसके लिए बीयू कैंपस के करीब आठ हजार व संबद्ध कॉलेजों से 50 हजार से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने फार्म भरे हैं।
विज्ञापन
बायोमेट्रिक सत्यापन का काम मंगलवार से शुरू हुआ मगर तकनीकी खामी की वजह से काफी दिक्कत आ रही है। बृहस्पतिवार को बीयू कैंपस तथा कई संबद्ध कॉलेजों में बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो सका, इस वजह से अभ्यर्थी परेशान होते रहे। बिपिन बिहारी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. टीके शर्मा ने बताया कि बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं होने से विद्यार्थी परेशान रहे। हालांकि बीकेडी के प्राचार्य डॉ. एसके राय ने बताया कि कॉलेज में बायोमेट्रिक सत्यापन हुआ।
विज्ञापन