फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Due to repairs, there will be no water supply for 24 hours in 18 neighborhoods.

Jhansi News: मरम्मत के चलते डेढ़ दर्जन मोहल्लों में 24 घंटे नहीं आएगा पानी

Tue, 14 Apr 2026 02:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Due to repairs, there will be no water supply for 24 hours in 18 neighborhoods.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत के चलते बुधवार से अगले 24 घंटे तक डेढ़ दर्जन से अधिक मोहल्लों में जलापूर्ति पूरी तरह ठप रहेगी। मरम्मत पूरा होने के बाद आपूर्ति बहाल होगी।


अमृत योजना के तहत बिछाई गई पेयजल लाइन राजगढ़ के पास क्षतिग्रस्त हो जाने से वहां लीकेज हो रहा है। जल निगम की ओर से इसकी मरम्मत कराई जानी है। जल निगम (नगरीय) के अधिशासी अभियंता मुकेश पाल सिंह के मुताबिक 1500 एमएम व्यास की मुख्य पाइप लाइन में लीकेज मिला है। इसे ठीक करने का काम 15 अप्रैल की सुबह 6 बजे से शुरू कराया जाएगा। इस वजह से करीब 24 घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान मेडिकल कॉलेज क्षेत्र, भागीरथी नगर, कोछाभांवर, रक्सा पुलिया, सीपरी बाजार गेट, तालपुरा (आंशिक), मसीहागंज, सिविल लाइंस, बिजौली, हंसारी, हसनपुरा, अयोध्यापुरी, पुष्पकनगर, इटालियागंज, दीनदयाल नगर समेत कई इलाकों में जलापूर्ति ठप रहेगी। गर्मियों में पानी की आवश्यकता को देखते हुए जल निगम की ओर से वैकल्पिक इंतजाम के तौर पर टैंकरों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed