फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Due to a fault in Hansari Power House, power supply remained suspended for an hour in half of the metropolis

Jhansi News: हंसारी पावर हाउस में खराबी से महानगर के आधे हिस्से में एक घंटे ठप रही आपूर्ति

Tue, 20 May 2025 02:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 May 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
Due to a fault in Hansari Power House, power supply remained suspended for an hour in half of the metropolis

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। सोमवार शाम हंसारी पावर हाउस के पैनल में खराबी आने से महानगर के आधे हिस्से की विद्युत आपूर्ति करीब एक घंटे तक ठप पड़ी रही। इस वजह से मुन्नालाल पावर हाउस, जेल चौराहा, सूती मिल, हाइडिल कॉलोनी, नंदनपुरा समेत कई उपकेंद्रों से बिजली आपूर्ति नहीं हो सकी। भीषण गर्मी में एक घंटे तक बिजली न मिलने से लोग बिलबिला उठे। किसी तरह शाम करीब साढ़े पांच बजे के बाद आपूर्ति बहाल हुई। हालांकि, इसके बावजूद कई इलाकों तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।


बिजली आपूर्ति व्यवस्था सोमवार को भी बेपटरी रही। बार-बार होने वाली ट्रिपिंग एवं फाल्ट के नाम पर तमाम मोहल्लों में बिजली की आंखमिचौली चलती रही। इसी दौरान, सोमवार शाम करीब 4.30 बजे हंसारी स्थित 132 केवी पावर हाउस के पैनल में खराबी आ गई। यहां से महानगर के आधे हिस्से में विद्युत आपूर्ति होती है। मुन्नालाल पावर हाउस, जेल चौराहा, सूती मिल समेत कई उपकेंद्रों से आपूर्ति ठप पड़ गई। इस वजह से सीपरी बाजार, मसीहागंज आदि इलाकों में पानी की टंकी भी नहीं भरी जा सकी। इसका असर जलापूर्ति पर भी पड़ा। भीषण गर्मी में लोग परेशान रहे। शाम करीब साढ़े पांच बजे के बाद पैनल दुरुस्त कराकर आपूर्ति बहाल हुई। अधिशासी अभियंता (पारेषण) विनोद कुमार जायसवाल का कहना है कि पैनल में खराबी से आपूर्ति प्रभावित हुई। मरम्मत कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed