{"_id":"679007525530f57b80004d25","slug":"drunken-young-man-abused-and-beat-mother-daughter-and-son-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-478946-2025-01-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: शराबी युवक ने गाली-गलौज करते हुए मां-बेटी और बेटे को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: शराबी युवक ने गाली-गलौज करते हुए मां-बेटी और बेटे को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बकुआं में शराबी युवक ने महिलाओं के साथ गाली-गलौज कर मारपीट कर दी। बीच बचाव करने आये पति पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पीड़िता ने पुलिस पर उसके भाई से मारपीट के आरोप लगाए हैं।
ग्राम बकुआं निवासी कल्लू (50) ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे उसकी पत्नी सुनीता और बेटी पूनम गांव के नल पर कपड़े धो रही थी। इसी दौरान मोहल्ले का युवक शराब के नशे में उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। जब पत्नी, बेटी और पुत्र करन ने इसका विरोध किया तो वह मारपीट पर आमादा हो गया। बताया कि युवक ने बगल में रखी ईटों से उनकी मारपीट कर दी, इससे वे घायल हो गए। कल्लू के अनुसार शराबी युवक ने उसकी कलाई में चाकू मार दी। वहीं, पूनम पुत्री कल्लू का कहना है कि इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो पुलिस ने आकर उसके भाई करन के साथ मारपीट कर दी और उसे ही अपने साथ थाने ले गई। घायल कल्लू, उसकी पत्नी सुनीता और पुत्री पूनम को मोंठ सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर सुनीता को झांसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन
उक्त मामले में शाहजहांपुर थाना प्रभारी साजेश कुमार सिंह ने बताया कि ग्राम बकुआं में दो लोगों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया था। इसमें दोनों पक्षों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन