{"_id":"677642aeae449155cb0f1b7e","slug":"drunk-food-inspector-creates-ruckus-in-showroom-in-lalitpur-up-misbehaves-with-employees-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: यूपी में नशे धुत फूड इंस्पेक्टर का कपड़ा शोरूम में हंगामा, कर्मचारियों से की अभद्रता, पद की दिखाई हनक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: यूपी में नशे धुत फूड इंस्पेक्टर का कपड़ा शोरूम में हंगामा, कर्मचारियों से की अभद्रता, पद की दिखाई हनक
Thu, 02 Jan 2025 01:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 02 Jan 2025 01:42 PM IST
सार
यूपी के ललितपुर में नशे धुत एक फूड इंस्पेक्टर ने कपड़े के शोरूम में जमकर हंगामा किया। उसने कर्मचारियों से अभद्रता भी की। इसके साथ ही उसने पद की हनक भी दिखाई।
विज्ञापन
Drunk food inspector
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में शराब के नशे में धुत फूड इंस्पेक्टर ने कपड़े के शोरूम में जमकर हंगामा किया। स्टाफ के साथ अभद्रता की। शोरूम संचालक ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
शहर के रेलवे स्टेशन पर स्थित जॉन प्लेयर कपड़ों के शोरूम के अंदर का एक वीडियो गुरुवार को वायरल हुआ। जिसमें एक व्यक्ति शराब के नशे में अपने आपको फूड इंस्पेक्टर बता रहा है। शोरूम के स्टाफ के साथ अभद्रता करते हुए सर्दी लगने की बात कर रहा है।
जैकेट की मांग और कुछ बदलने की बात कह रहा है। साथ ही अपने पद की धौंस भी दे रहा है। शोरूम का कर्मचारी संचालक के आने की बात कह रहे हैं। लेकिन शराब के नशे में धुत फूड इंसपेक्टर कोई बात नहीं सुन रहा है। जबकि फूड इंस्पेक्टर को उसके साथ मौजूद एक अन्य युवक समझाता दिख रहा है।
विज्ञापन
इस बीच शोरूम संचालक आ जाता है। वहां पर लोगो की भीड़ भी लग जाती है। शोरूम संचालक ने फूड इंस्पेक्टर को पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। शोरूम संचालक अज्जु बाबा ने कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की।