फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Drought washed away by two days of rain, farmers' faces lit up

Jhansi News: दो दिन की बारिश में धुला सूखा, खिल उठे किसानों के चेहरे

Sun, 10 Sep 2023 11:14 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Drought washed away by two days of rain, farmers' faces lit up
- पानी न मिलने से कमजोर पड़ रहे थे मूंगफली के दाने
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। पिछले दो दिनों में हुई करीब 80 मिलीमीटर बारिश ने बुंदेलखंड के सूखे को धो दिया। बारिश ने सूखे से सहमे किसानों के चेहरों में दोबारा रौनक ला दी। रविवार को भी जिले में करीब 47 मिलीमीटर बारिश रिकाॅर्ड हुई। इससे पीली पड़ रही मूंगफली, तिल समेत धान की फसल में दोबारा जान आ गई। कृषि अधिकारियों का कहना है कि इस बारिश से सूखे की आशंका दूर हो गई है। मौसम विभाग ने अभी आगे भी बारिश की संभावना जताई है। किसानों को अपने खर्च से सिंचाई नहीं करानी होगी।

झांसी में 880 मिलीमीटर बारिश को औसत बारिश माना जाता है लेकिन, सितंबर माह के पहले सप्ताह में ही 412्र.63 मिलीमीटर बारिश हुई थी। यह औसत बारिश का महज 46.81 प्रतिशत था। कम बारिश होने से मूंगफली, तिल, धान समेत अन्य फसलें पीली पड़ने लगी थीं। खेतों में दरार दिखाई पड़ने लगी थी। मूंगफली के दाने भी कमजोर हो रहे थे। तिल में भी फली भी नहीं लग रही थी। बारिश न होने की वजह से उत्पादन मेंं गिरावट की आशंका पैदा हो गई थी। किसान भी इस वजह से परेशान थे लेकिन, छह सितंबर से एक बार फिर बादलों ने यहां डेरा जमा लिया। इसके बाद बारिश आरंभ हुई। 9 एवं 10 सितंबर को दो दिन में ही कुल करीब 80 एमएम बारिश हो गई। इससे सबसे अधिक मूंगफली को फायदा हुआ। जिला कृषि अधिकारी केके सिंह का कहना है कि इस बारिश से सिंचाई की आवश्यकता अब किसानों को नहीं रहेगी।
विज्ञापन

इनसेट
फसल बोवाई का रकबा (हेक्टेयर में)
धान 8017
मूंगफली 1.34 लाख
तिल 90 हजार
अरहर 1238
उड़द 65078

बारिश के आंकड़े
9 सितंबर - 33 मिलीमीटर
10 सितंबर- 47 मिलीमीटर
अब तक औसत वर्षा- 470 मिली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed