फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Drone found near doctor's residence in medical college, panic erupts

Jhansi News: मेडिकल कॉलेज में चिकित्सक आवास के पास मिला ड्रोन, खलबली

Wed, 10 Dec 2025 02:26 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Drone found near doctor's residence in medical college, panic erupts
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन




झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज कैंपस में आठ चिकित्सकों के आवास के पास चोरों के दिखने के बाद वहां से ड्रोन बरामद हुआ है। इससे वहां खलबली मच गई। आशंका जताई जा रही है कि चोरी से पहले बदमाशों ने इसके जरिये रेकी करने की कोशिश की। पुलिस ने ड्रोन को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
चिकित्सकों के घर में शनिवार रात चोरों ने वारदात करने का प्रयास किया था। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रामबाबू, डॉ. सुशीला खड़कवाल के घर का ताला तोड़ दिया गया जबकि डॉ. विद्या चौधरी, डॉ. अजीत कुमार, डॉ. अरविंद कनकने, डॉ. सुधीर अग्रवाल, डॉ. दीपक अग्रवाल, डॉ. पंकज के घर के पास संदिग्ध चोर रेकी करते नजर आए। इस घटना के बाद रविवार को एसओजी टीम ने भी छानबीन की थी। इसके बाद सोमवार शाम को वरिष्ठ चिकित्सक डा. नूतन अग्रवाल के आवास के पास एक ड्रोन पड़ा मिला। प्रधानाचार्य डा. मयंक सिंह भी पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उनका कहना है कि ड्रोन पुलिस के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन


बजरंग कॉलोनी में भी नजर आए चोर :
बजरंग कॉलोनी में संदिग्ध चोर कॉलोनी के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। चार लोग मुंह में कपड़ा बांध कॉलोनी में घूमते हुए नजर आए। स्थानीय निवासी मालती शर्मा, दिलीप लेखवानी, अजय लेखवानी, अंशु समेत अन्य ने पुलिस से शिकायत करते हुए निगरानी बढ़ाने की मांग की। स्थानीय लोगों ने बताया कि 6 दिसंबर को तड़के 3.15 बजे ये लोग कॉलोनी में संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed