{"_id":"659c6246792a5e6f7906cb8e","slug":"drivers-and-conductors-in-roadways-and-private-buses-will-say-ram-ram-to-the-passengers-jhansi-news-c-360-1-jh11001-2811-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रोडवेज और निजी बसों में चालक-परिचालक यात्रियों से बोलेंगे राम-राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रोडवेज और निजी बसों में चालक-परिचालक यात्रियों से बोलेंगे राम-राम
Tue, 09 Jan 2024 02:29 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Tue, 09 Jan 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
झांसी। रोडवेज और निजी बसों में 14 से 22 जनवरी तक चालक-परिचालक यात्रियों से राम-राम बोलेंगे। साथ ही सफर के दौरान रोडवेज बसों में भी राम भजन और रामधुन गूंजेगी।
22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। इस मौके पर परिवहन निगम अयोध्या स्पेशल बसें संचालित करने की तैयारी कर रहा है। एसएम संतोष कुमार के मुताबिक मुख्यालय के आदेश पर बस स्टैंड पर रामधुन का अनाउंसमेंट करवाया जाएगा। साथ ही जिन बसों में साउंड सिस्टम लगे हैं उनमें भजन सुनाए जाएंगे। चालक-परिचालक राम-राम बोलेंगे। वहीं महानगर में दौड़ने वाली 400 निजी बसों में भी रामधुन गूंजेगी। जिला बस ऑपरेटर एसोसिएशन के अध्यक्ष अनूप यादव के मुताबिक बसों में राम भजन बजाए जाएंगे।