{"_id":"604fb4048ebc3ed63c4bcd08","slug":"driver-less-in-roadways-department-jhansi-news-jhs1909552145","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवरों की कमी से जूझ रहा रोडवेज विभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्राइवरों की कमी से जूझ रहा रोडवेज विभाग
विज्ञापन
झांसी। उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ड्राइवरों की कमी से जूझ रहा है। विभाग के पास 150 बसें हैं। इस हिसाब से 307 ड्राइवर होने चाहिए, लेकिन विभाग के पास सिर्फ 260 ड्राइवर हैं। इस कारण बसों के नियमित संचालन में दिक्कत आ रही है। प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को रोडवेज में ड्राइवरों की भर्ती हो रही है।
झांसी के हंसारी डिपो में 146 बसें हैं। इसके अलावा चार बसें अनुबंधित हैं। अनुबंधित बसों में ड्राइवर संबंधित बस मालिक की ओर से होता है और कंडक्टर रोडवेज का होता है। प्रत्येक बस में ड्राइवर का मानक 2.16 होता है। यानि एक बस पर दो ड्राइवर से अधिक होते हैं। इस हिसाब से 307 ड्राइवर होने चाहिए, तभी मानक पूरा माना जाता है। लेकिन रोडवेज के पास कुल 260 ड्राइवर हैं। इस कारण बसों के संचालन में अक्सर ड्राइवरों की कमी रहती है। बहुत से ड्राइवर अवकाश पर रहते हैं, ऐसे में बसों का संचालन ठप रहता है। किसी भी त्योहार पर बसों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है। लेकिन ड्राइवरों के अवकाश पर रहने के कारण बसों के फेरे कम हो जाते हैं। ऐसे में चाहकर भी विभाग भीड़ के कारण होने वाले मुनाफे को नहीं कमा पाता है।
ड्राइवरों की कमी दूर करने के लिए रोडवेज में ड्राइवरों की भर्ती चल रही है। प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को हंसारी डिपो में ड्राइवर बनने के इच्छुक लोग पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। कक्षा आठ पास कोई भी व्यक्ति, जिसे बस चलाने का अनुभव है, वह आवेदन कर सकता है।
विज्ञापन
प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को ड्राइवरों की भर्ती हो रही है। इच्छुक व्यक्ति संपर्क कर सकते हैं। यदि पात्र है तो ड्राइवर बनने का मौका मिल सकता है। - रामलवट, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, रोडवेज