फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   drinking water

थोड़ा धीरज और, खूब मिलेगा पानी

Wed, 13 Jan 2016 12:50 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 13 Jan 2016 12:50 AM IST
विज्ञापन
drinking water
झांसी। जल्द ही शहर के तीन इलाकों की पेयजल समस्या दूर होने वाली है। नगर निगम मंडी-लक्ष्मी गेट रोड पर नंद पैलेस के पास, शिवाजी नगर व गोपाल की बगिया क्षेत्र में नलकूप की स्थापना कराएगा। इसके लिए जल संस्थान को डेढ़ करोड़ रुपये की धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। आगामी गरमी के सीजन से पूर्व काम पूरा करने की तैयारी है।
विज्ञापन


कम बारिश की वजह से जमीन का जलस्तर लगातार नीचे की ओर सरक रहा है। इसका सबसे ज्यादा खामियाजा उन क्षेत्रों के लोगों को भुगतना पड़ रहा है, जहां अभी जलापूर्ति पाइप लाइन के जरिये नहीं हो रही है। इन क्षेत्रों के लोग पूरी तरह से हैंडपंप व बोरिंग पर निर्भर हैं। गर्मी में पाताली जल जवाब दे जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में टैैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की जाती है। बावजूद, पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता है। आने वाले ग्रीष्म सीजन में शहर के इन तीन इलाकों को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। मंडी-लक्ष्मी गेट रोड पर नंद पैलेस के पास, शिवाजी नगर व गोपाल की बगिया के पास नगर निगम द्वारा 14वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से नलकूप लगवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘नलकूपों के जरिये आसपास के इलाकों में पाइप लाइन से जलापूर्ति की जाएगी। आगामी ग्रीष्म सीजन से पूर्व काम पूरा करने की तैयारी है। नलकूप के लिए पाताली जल की उपलब्धता वाले स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं। जल्द काम शुरू कर दिया जाएगा।’
- किरण राजू बुक सेलर, मेयर

अमृत से बहेगी महानगर में जल धारा
झांसी। महानगर में पेयजल व्यवस्था का भविष्य सुखद है। केंद्र सरकार द्वारा महानगरों के ढांचागत सुधार के लिए शुरू की गई अटल योजना (अटल मिशन फॉर रेजुवेशन एंड अरबन ट्रांसफार्मेशन) के तहत झांसी का चयन हुआ है। इसके तहत पेयजल व्यवस्था में व्यापक सुधार किया जाना है। नगर के हर हिस्से को 24 घंटे जलापूर्ति की योजना है।


मेयर ने बताया कि इसके लिए केंद्र सरकार द्वारा नगर के लिए साढ़े सात सौ करोड़ की धनराशि आबंटित  की गई है। इस धनराशि के प्राप्त होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed