फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   drinking water

पेयजल योजनाओं का संचालन भगवान भरोसे

Tue, 02 Feb 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 02 Feb 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
drinking water
झांसी। प्रशासनिक सामंजस्य के अभाव में जिले की विभिन्न पेयजल योजनाएं लगभग ठप पड़ी हुई हैं। करोड़ों रुपये खर्च होने के बाद भी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को निर्बाध रूप से पेयजल आपूर्ति नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


जनपद में पाइप पेयजल योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। पूर्व में हुई जिला पेयजल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में जिलाधिकारी अनुराग यादव ने निर्देश दिए थे कि सभी परियोजनाओं में संविदा पर पंप ऑपरेटर नियुक्त किए जाएं। लेकिन अभी तक कहीं भी पंप ऑपरेटर नियुक्त नहीं किए गए हैं।
विज्ञापन


इतना ही नहीं करोड़ों रुपये की लागत से जल निगम द्वारा बनाई गईं 59 पेयजल परियोजनाओं को ग्राम पंचायतों के हवाले नहीं किया गया, इस कारण इनके मेंटीनेंस का काम नहीं हो पा रहा है। अधिकांश योजनाएं आंशिक रूप से बंद हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों की 40 परियोजनाओं का संचालन भी रेंग रहा है। वहीं जल संस्थान द्वारा बनाई गईं 27 परियोजनाएं अन्य की अपेक्षाकृत सही चल रही हैं।

यह परियोजना नहीं दे पा रही हैं पानी
जल निगम की अक्सेव, मड़ोरी, शमशेरपुरा, बरौल पेयजल परियोजनाएं बंद पड़ी हैं। वहीं ग्राम पंचायतों की सिमरी, बराठा, लिधौरा, गेंदा कबूला पेयजल परियोजनाएं आंशिक रूप से बंद हैं।


खराबी के कारण पानी नहीं दे पा रहीं पेयजल परियोजनाओं की मरम्मत के लिए स्टीमेट बनाने के आदेश दे दिए गए हैं। जो परियोजनाएं आंशिक रूप से बंद हैं उनकी सूचनाएं भी तलब की गई हैं। अतिशीघ्र समस्याओं का समाधान करा दिया जाएगा।
प्रहलाद सिंह, प्रभारी डीडीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed