{"_id":"67d5d96254b152ef1a0ede39","slug":"drank-alcohol-excessively-reached-medical-college-jhansi-news-c-11-1-jhs1032-513472-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बेहिसाब पी शराब, पहुंचे मेडिकल कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बेहिसाब पी शराब, पहुंचे मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल की इमरजेंसी में शुक्रवार की दोपहर से रात तक अत्यधिक शराब पीने, झगड़े और वाहन रपटने से घायल होने, रंग अथवा गुब्बारे से आंख में चोट के करीब 150 लोग पहुंचे। अत्यधिक शराब पीने से बीमार हुए 22 लोगों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
होली के हुड़दंग पर शुक्रवार दो बजे के बाद इमरजेंसी में नशे की हालत में विवाद के दौरान हुए घायल पहुंचने शुरू हो गए। शाम चार बजे के बाद आंख में रंग जाने अथवा गुब्बारा लगने से चोटिल 13 लोग पहुंचे। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में करीब 85 लोग उपचार कराने पहुंचे। कमोबेश यही हालात जिला अस्पताल के भी रहे। वहां करीब 65 लोग उपचार कराने आए।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि होली के दौरान मारपीट के अलावा बेहिसाब शराब पीने परेशान लोग भी इलाज के लिए पहुंचे। ज्यादा शराब पीने वाले 22 लोगों को भर्ती किया गया। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन