फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   dranage system fail in taj compaund

ताज कंपाउंड का नाला चोक, गलियों में जलभराव

Sun, 21 Apr 2019 01:11 AM IST
jhansi Published by: देवेंद्र कुमार Updated Sun, 21 Apr 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
dranage system fail in taj compaund
taj compound jhansi - फोटो : demo
सीपरी बाजार के ताज कंपाउंड में नाला गंदगी से पटा होने के कारण चोक हो गया है। इससे उसका पानी गलियों में भर रहा है। पार्षद और स्थानीय लोगों की  शिकायत पर भी समस्या का निस्तारण नहीं किया जा रहा है, इससे क्षेत्रवासी परेशान हैं।
विज्ञापन

 सीपरी-नंदनपुरा रोड पर स्थित ताज कंपाउंड के सामने से निकले नाले की सफाई नहीं हुई है। नाला कचरे से पटा होने के कारण पानी और कीचड़ गलियों में भर रहा है। गंदगी से लोगों का  जीना दुश्वार हो गया। मच्छर भी पनप रहे हैं। आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। लोगों ने इस समस्या को वार्ड नंबर 40 के पार्षद सुरेंद्र कुमार के सामने रखा। पार्षद ने सफाई कर्मचारियों से नाला साफ करने के लिए कहा लेकिन किसी ने नहीं सुनी। इस पर उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश बाबू गौतम से भी नाला साफ करने की मांग की, लेकिन वहां से भी कोई राहत नहीं मिली। आखिर महापौर तक मामला पहुंचा। उन्होंने मामले को संज्ञान में लेते हुए बताया कि जल्द से जल्द नाले की सफाई कराई जाएगी।   
विज्ञापन

.
नाले का गंदा पानी गलियों में भर रहा है। रोजाना कीचड़ में होकर गुजरना पड़ता है। घरों तक में गंदा पानी घुसने से समस्या और विकराल हो गई है, समाधान होना चाहिए।  - एसपी सिंह, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन


रास्ते में कीचड़ भरा होने से गिरने का डर लगा रहता है। ऐसे में किसी के सहारे का इंतजार करना पड़ता है। इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान होना चाहिए। - आशा देवी, स्थानीय निवासी

गंदगी के कारण मच्छर भी पनप रहे हैं। ऐसे में मलेरिया होने का खतरा भी बढ़ गया है। कई बार नगर निगम में अधिकारियों से शिकायत की पर एक बार भी  सुनवाई नहीं हुई। - अमित रावत, स्थानीय निवासी



पिछली बरसात में नाले को साफ कराया जाना था पर नहीं हुआ। यही कारण है कि समस्या बढ़ गई। पांच से छह बार स्वास्थ्य अधिकारी से शिकायत कर चुके हैं। - सुरेंद्र कुमार, पार्षद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed