फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   drain clean reality comes out

पहली बारिश में ही खुली नाला सफाई की पोल

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
drain clean reality comes out
महानगर में शनिवार सुबह हुई मूूसलाधार बरसात ने लोगों को गर्मी से राहत दी। साथ ही पहली बारिश में ही नगर निगम के नाला सफाई अभियान की पोल खोल दी। करीब दो घंटे हुई बारिश के चलते जलभराव से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई दिनों से पड़ रही गर्मी से शनिवार को लोगों को राहत मिली। सुबह से ही महानगर में तेज बरसात शुरू हो गई। करीब दो घंटे तक हुई बरसात से जगह-जगह जलभराव हो गया। महानगर के केकेपुरी, दीनदयाल सभागार, खुशीपुरा, तालपुरा, कोछाभांवर, सिविल लाइंस, सीपरी बाजार, मिशन कंपाउंड, मानिक चौक, बड़ा बाजार समेत तमाम स्थानों पर जलभराव हो गया। जलभराव ने नगर निगम की डेढ़ करोड़ रुपये से कराई गई नाला सफाई की हकीकत उजागर कर दी। इसे लेकर लोगों में आक्रोश नजर आया। नगर निगम के गोंदू कंपाउंड में एक नाले की सफाई के लिए टेंडर किया गया। शनिवार को पार्षद पति ने अधिकारियों से नाले को साफ कराने के लिए कहा, तो अधिकारियों ने कह दिया कि टेंडर नहीं हुआ है। पार्षद ने नगर निगम पहुंचकर पड़ताल की, तो सामने आया कि नाले का साढ़े तीन लाख रुपये से टेंडर किया गया है। सफाई का वर्क आर्डर भी जारी हो गया है। पार्षद ने कहा कि अधिकारी नाला सफाई के नाम पर घालमेल करने की तैयारी कर रहे हैं। टेंडर होने के बाद भी कुटेशन से काम कराने के लिए कहा गया। उन्होंने नगर आयुक्त से मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed