फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Doubling of Jhansi-Kanpur rail section will be completed by June 2022

झांसी- कानपुर रेल खंड का दोहरीकरण जून 2022 तक हो जाएगा पूरा

Sat, 10 Jul 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Doubling of Jhansi-Kanpur rail section will be completed by June 2022
झांसी। उत्तर मध्य रेलवे के झांसी- कानपुर रेल खंड में दोहरीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। दोहरीकरण का कार्य जून 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा। वहीं दिसंबर 2022 तक झांसी रेलवे मंडल में विद्युतीकरण का कार्य शत प्रतिशत पूरा कर लिया जाएगा। इनके पूर्ण होते ही ट्रेनों की संख्या और गति में बढ़ोत्तरी हो जाएगी। उक्त बातें महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे ने कानपुर- झांसी सेक्शन का निरीक्षण करने के पश्चात झांसी पहुंचने पर कहीं। यात्री ट्रेेनों के परिचालन और समय पालन में झांसी मंडल की स्थिति को पूरे भारतीय रेलवे में सबसे बेहतर बताया।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने मंडल रेल प्रबंधक और शाखाधिकारियों से मंडल में चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की और प्रगति की स्थिति के बारे में जानकारी ली। प्रगति पर संतोष जाहिर करते हुए उन्होंने बताया कि जून 2022 तक कानपुर रेलखंड में दोहरीकरण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही विद्युतीकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। दिसंबर 2022 तक झांसी रेल मंडल के सभी सेक्शनों में विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण हो जाने से ट्रेनों की रफ्तार में तेजी आएगी। उन्होंने शाखाधिकारियों से समय से कार्य पूर्ण करने और गुणवत्ता से समझौता नहीं करने की हिदायत दी। झांसी- ग्वालियर मार्ग के गेट संख्या 117 को रेल ओवर ब्रिज निर्माण के लिए रेलवे बोर्ड की स्वीकृति दे दी गई है। महाप्रबंधक यूनियन के नेताओं से भी मिले और उन्हें समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

------
कोरोना से मृत रेलकर्मियों के आश्रितों को शीघ्र दें अनुकंपा नियुक्ति
महाप्रबंधक एनसीआर वीके त्रिपाठी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से हमारे 63 रेलकर्मियों ने अपनी जान गंवाई। उन्होंने मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर से इस संबंध में बातचीत की और निर्देश दिया कि मृत कर्मचारियों की सभी निधि और अनुकंपा नियुक्ति शीघ्र दी जाए। अगर कोई तकनीकी गड़बड़ी आ रही हो तो उसे तत्काल दूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed