फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   door to door

घर-घर पहुंचेगा पानी, दूर होगी आखिरी परेशानी

Mon, 21 Aug 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूराो
अमर उजाला ब्यूराो Updated Mon, 21 Aug 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
door to door
water jhansi news - फोटो : demo pic
झांसी।
विज्ञापन

महानगर में घर-घर पानी पहुंचाने की योजना के जल्द ही धरातल पर उतरने की उम्मीद बढ़ गई है। पहले चरण के काम के टेंडरों की तकनीकी मूल्यांकन होने के बाद फाइल वित्तीय बिड की स्वीकृति के लिए मुख्यालय भेज दी गई है।
महायोजना के लिए 14 जुलाई को दोबारा टेंडर डाले गए थे। इस बार बांदा, चित्रकूट, आगरा, कानपुर, लखनऊ और मेरठ की नौ कंपनियों ने टेंडर डाले। चार कामों के लिए दो-दो कंपनियों ने टेंडर डाले। जल निगम ने टेंडरों की तकनीकी मूल्यांकन कर लिया। साथ ही वित्तीय बिड की स्वीकृति के लिए अधिशासी अभियंता एपी यादव लखनऊ में है। मुख्यालय कमेटी की स्वीकृति मिलते ही वित्तीय बिड खुल जाएगी। इसके बाद धरातल पर काम शुरू होने का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले सात साल में यह योजना 264 करोड़ से बढ़कर 916 करोड़ पर पहुंच गई हैं, जिसका तीन चरणों में काम पूरा होना है। इस योजना के लिए केंद्र सरकार पचास प्रतिशत, प्रदेश सरकार तीस प्रतिशत और नगर निगम बीस प्रतिशत बजट देगा। जल निगम ने इस योजना का पहले चरण का काम कराने के लिए 220 करोड़ का एस्टीमेट तैयार किया है। इसमें 36 करोड़ रुपये जल निगम को काम शुरू करने के लिए मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘टेंडर प्रक्रिया में तकनीकी मूल्यांकन हो गया है वित्तीय बिड का खुलना बाकी रह गया है। उम्मीद है कि एक माह में धरातल पर काम शुरू हो जाएगा।’
एपी यादव, अधिशासी अभियंता, जल निगम।

जानिए कहां क्या काम होंगे
----------------------
- गुमनावारा जोन में पुलिस चौकी के पीछे 250 किलोलीटर का स्वच्छ जलाशय बनेगा। इससे गुमनावारा और पिछोर क्षेत्र लाभान्वित होंगे।
- सागरगेट जोन में महाकालेश्वर मंदिर के पास 375 किलोलीटर का स्वच्छ जलाशय और 675 किलोलीटर क्षमता की टंकी बनेगी। इससे सागर गेट और डड़ियापुरा क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- तालपुरा जोन में नंदू कॉलोनी लक्ष्मी तालाब पर 975 किलोलीटर क्षमता की टंकी बनेगी। इससे तालपुरा और आंशिक डड़ियापुरा क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- सिविल लाइन जोन में जल निगम कॉलोनी में 2100 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 2500 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे दक्षिण सिविल लाइन, पश्चिमी सिविल लाइन और बाहर खंडेराव गेट क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- मसीहागंज जोन में कांशीराम पार्क के सामने 2025 किलोलीटर क्षमता की टंकी बनेगी। इससे मसीहागंज, लहरगिर्द, प्रेमगंज और नानकगंज क्षेत्र लाभान्वित होंगे।
- सिलवर्ट गंज जोन में सिद्देश्वर पहाड़ी गड़िया गांव में 1175 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 2325 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे नैनागढ़, स्कूलपुरा, गड़िया गांव और हीरापुरा क्षेत्र लाभान्वित होंगे।

- सिमरधा जोन में प्राथमिक पाठशाला के सामने 1800 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 2400 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे सिमरधा क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- कोछाभांवर जोन में पहाड़ी पर 1450 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 2000 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे कोछाभांवर क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- भगवंतपुरा जोन में प्राथमिक पाठशाला के पास 375 किलोलीटर का स्वच्छ जलाशय और पांच सौ किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे भगवंतपुरा क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- मेडिकल कॉलेज जोन में विश्वविद्यालय के पीछे 1450 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 1900 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे सिमरधा और पिछोर क्षेत्र लाभान्वित होंगे।
- नंदनपुरा जोन में मंदिर के सामने 600 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 1125 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे नंदनपुरा क्षेत्र लाभान्वित होगा।
- सिमराहा जोन में नाले के पास 1600 किलोलीटर क्षमता का स्वच्छ जलाशय और 2350 किलोलीटर की टंकी बनेगी। इससे भट्टागांव और सिमराहा क्षेत्र लाभान्वित होंगे।
- आयुर्वेदिक कॉलेज जोन में मिशन कंपाउंड टंकी पर भी पहले चरण में काम होगा। इससे नई बस्ती और सीपी मिशन कंपाउंड लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed