{"_id":"6133ca838ebc3e35e94a3896","slug":"don-t-panic-about-dengue-viral-be-careful-preparation-is-strong-dm-jhansi-news-jhs203520882","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम : डेंगू, वायरल से घबराएं नहीं, प्रशासन की इन बीमारियों से निपटने की सुदृढ़ तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम : डेंगू, वायरल से घबराएं नहीं, प्रशासन की इन बीमारियों से निपटने की सुदृढ़ तैयारी
Sun, 05 Sep 2021 10:51 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:51 AM IST
सार
प्रशासन की इन बीमारियों से निपटने की सुदृढ़ तैयारी है। घर-घर दवा के वितरण की व्यवस्था बना दी गई है। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने कहा कि मौसम में आए बदलाव से जनित डेंगू और वायरल बुखार से घबराएं नहीं, बल्कि सावधानी बरतें।
विज्ञापन
डेंगू फॉगिंग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने कहा कि मौसम में आए बदलाव से जनित डेंगू और वायरल बुखार से घबराएं नहीं, बल्कि सावधानी बरतें। प्रशासन की इन बीमारियों से निपटने की सुदृढ़ तैयारी है। घर-घर दवा के वितरण की व्यवस्था बना दी गई है। ग्राम निगरानी समितियों को भी सक्रिय कर दिया गया है। कंट्रोल रूम भी 24 घंटे क्रियाशील है, जिसमें नोडल अधिकारी की तैनाती कर दी गई है।
संसाधनों का पर्याप्त इंतजाम
डीएम ने बताया कि जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के अलावा सभी सीएचसी और पीएचसी पर डेंगू वार्ड बनाए गए हैं, जहां दवा व अन्य संसाधनों का पर्याप्त इंतजाम है। कोविड के लिए बनाई गईं निगरानी समितियों को भी सक्रिय कर दिया गया है। विशेष अभियान चलाकर फॉगिंग, साफ-सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
विशेष अभियान
गांवों में घर-घर जाकर दवा का वितरण किया जाएगा। बीमारों व उनके संपर्क में आए लोगों के नमूनों की जांच की जाएगी। सात से 17 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसके तहत घर-घर टीमें जाकर मरीजों को चिह्नित करने का काम करेंगी। इस मौके पर सीडीओ शैलेष कुमार भी मौजूद रहे।