फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Don't let the greed of the Corona vaccine make your bank account clear

कोरोना वैक्सीन का लालच कहीं साफ न करा दे आपका बैंक खाता, साइबर अपराधियों ने फैलाया जाल

Fri, 01 Jan 2021 02:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 01 Jan 2021 02:52 AM IST
विज्ञापन
Don't let the greed of the Corona vaccine make your bank account clear
साइबर क्राइम (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वैक्सीन को लेकर ठगों ने भी अपना जाल फैला लिया है। साइबर अपराधी सक्रिय होकर लोगों को वैक्सीन बुकिंग कराने का लालच देकर कॉल कर रहे हैं। महानगर में भी कई लोगों के पास इस तरह की कॉल पहुंच रही हैं। अच्छी बात यह है कि जिले में अब तक कोई ठगी का शिकार नहीं हुआ। कॉल के मद्देनजर साइबर थाना पुलिस ने एडवाइजरी भी जारी की है। अगर कोई व्यक्ति कॉल करके कोरोना वैक्सीन के लिए रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहे तो सावधान रहें। 
विज्ञापन


दरअसल यह साइबर ठगी करने वालों का नया पैंतरा है। इसमें लोगों को फोन करके कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए रजिस्ट्रेशन कराने का झांसा देते हैं। बातचीत के दौरान रजिस्ट्रेशन के नाम पर आधार नंबर, बैंक खाता, एटीएम कार्ड, क्रेडिट कार्ड नंबर मांग रहे हैं। इसके कुछ देर बाद मोबाइल में ओटीपी नंबर भेजते हैं और फिर ओटीपी नंबर मांगकर बैंक खाते की रकम साफ कर देते हैं। इस तरह की कॉल महानगर के लोगों के पास लगातार आ रही हैं। दूसरे शहर में कई लोग ठगी के शिकार हो रहे हैं। 
विज्ञापन


यह बरतें सावधानी
  • मोबाइल में ओटीपी नंबर आए तो उसे किसी दूसरे को न बताएं।
  • कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराने का दावा करने वाली किसी भी तरह के मोबाइल एप को डाउनलोड न करें।
  • अंजान नंबर से वैक्सीन को लेकर फोन आए तो सतर्क हो जाएं और उसके किसी प्रलोभन में ना पड़ें।
  • बेहतर होगा कि वैक्सीन पहले उपलब्ध कराने का प्रलोभन देने वाले से ज्यादा बात ही ना करें।
  • किसी भी सूरत में बैंक डिटेल जैसे खाता नंबर, एटीएम कार्ड, पिन जैसी जानकारी साझा नहीं करें।

इसलिए अपना रहे यह तरीका
कोरोना को लेकर पूरे विश्व में लोगों दहशत है। इससे बचने के लिए एक मात्र तरीका वैक्सीन ही है। हर कोई वैक्सीन के इंतजार में हैं। ऐसे में ठगों के इस तरीके से कई लोग ठगी का शिकार हो सकते हैं। कोरोना वैक्सीन का रजिस्ट्रेशन कराने के नाम पर कई लोग आसानी से ठगों के झांसे में आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे हासिल कर लेते हैं बैंक डिटेल
फोन पर बातचीत के दौरान साइबर ठग बैंक डिटेल पता करने के बाद खाते से रकम गायब कर रहे हैं। फोन पर किसी से भी आधार नंबर व ओटीपी नंबर शेयर न करें। साइबर अपराधी कोरोना वैक्सीन को लेकर ठगी करने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे ठगों से अलर्ट रहने की जरूरत है।
विवेक कुमार त्रिपाठी एसपी सिटी-नोडल अधिकारी, साइबर थाना



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed