फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Doing blod donate save your life

करें रक्तदान, आपका एक यूनिट खून बचा सकता है चार की जान

Fri, 12 Jun 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
Doing blod donate save your life
ब्लड बैंक - फोटो : ???? ????
झांसी। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में होगा। शिविर में दान किए खून को रक्तकोष में रखा जाएगा, जो जरूरतमंदों को दिया जाएगा। ऐसे में सभी शहर वासियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करें। आपका एक यूनिट खून चार लोगों की जान बचा सकता है।
विज्ञापन

रक्तदान एक जीवन प्रदान करने वाली गतिविधि होती है, तभी रक्तदान को महादान माना जाता है। आपके रक्त की हर बूंद का कतरा किसी के जीवन का स्रोत बन सकता है। रक्त की कमी से किसी की जान न जाए, इसके लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विश्व रक्तदान दिवस पर प्रतिवर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। इस साल भी शिविर का आयोजन 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस पर किया जा रहा है। इस मौके पर रक्तदान करने के लिए तैयार रहिए और अपने रक्त से किसी की जान बचाइए।
विज्ञापन

अमर उजाला की पहल पर आठ साल पहले जिला अस्पताल में रक्तदान किया था। तब से लगातार शिविर में रक्त दे रहा हूं। यह देखकर मेरी पत्नी भी विगत दो सालों से रक्तदान कर रही हैं। हम लोगों को रक्तदान करना अच्छा लगता है। इस बार भी रक्तदान करने का संकल्प लिया है। - प्रमोद कुमार सिकौरिया, शिक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रक्तदान महादान होता है। इससे जरूरतमंदों की सहायता होती है। रक्तदान से हमारे शरीर को भी कोई नुकसान नहीं होता है। हमने हर साल रक्तदान करने का संकल्प लिया है। इस बार भी अमर उजाला की पहल पर 14 जून को जिला अस्पताल में रक्तदान करेंगे। - वैजयंती सिकौरिया, शिक्षिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed