फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Doctor defrauded of 62.50 lakh under the pretext of procuring a CT scan machine.

Jhansi News: सीटी स्कैन मशीन दिलाने के नाम पर डॉक्टर से ठगे 62.50 लाख

Wed, 27 May 2026 01:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Doctor defrauded of 62.50 lakh under the pretext of procuring a CT scan machine.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। निर्मल हॉस्पिटल संचालक डा.मनोज मिश्रा को सीटी स्कैन मशीन उपलब्ध कराने के नाम पर 62.50 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने कानपुर स्थित कंपनी के प्रतिनिधि और कंपनी के खिलाफ नवाबाद थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। डॉ. मनोज ने पुलिस को बताया कि अगस्त 2023 में कानपुर की मैसर्स
रिफेक्ट ट्रेडिंग सॉल्यूशन कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि राहुल अवस्थी ने उनसे संपर्क किया। आरोपी ने कंपनी की ओर से एक सीटी स्कैन मशीन एक वर्ष की वारंटी के साथ उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया। इसके लिए 35 लाख रुपये में मशीन देने की बात कही गई और 30 लाख रुपये एडवांस मांगे गए। आरोपी ने उनको विश्वास में लेकर कंपनी के साथ 22 अगस्त 2023 को 100 रुपये के स्टांप पर अनुबंध भी कराया गया। इसके बाद कंपनी ने पुरानी सीटी स्कैन मशीन भेज दी, जो बार-बार खराब होती रही और सही तरीके से काम नहीं कर सकी।
विज्ञापन

डॉ. मनोज के मुताबिक मशीन की खराबी और समस्या को लेकर कंपनी से संपर्क करने पर दूसरी बेहतर मशीन उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया। इसके लिए पहले से जमा धनराशि के अलावा अतिरिक्त रकम मांगी गई। इसके बावजूद पैसा लेकर नई मशीन उपलब्ध नहीं कराई गई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed