फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   DM will check petrol pump

डीएम खुद जांचेंगे पेट्रोल पंप

Tue, 02 May 2017 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 02 May 2017 01:22 AM IST
विज्ञापन
DM will check petrol  pump
petrol pump - फोटो : demo
लखनऊ के पंपों पर डीजल और पेट्रोल की घटतौली पकड़े जाने के बाद स्थानीय प्रशासन भी हरकत में है। पेट्रोल - डीजल की घटतौली पर अंकुश के लिए अब जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान खुद पेट्रोल पंपों की जांच करेंगे। इसके अलावा संयुक्त टीम का भी गठन किया जा रहा है।
विज्ञापन

पिछले दिनों लखनऊ के पेट्रोल पंपों में डिवाइस के जरिये व्यापक पैमाने पर पेट्रोल और डीजल की चोरी का खुलासा हुआ है। वहीं, बांट - माप विभाग की टीम ने बीते रोज झांसी के भी दो पंपों पर घटतौली पकड़ी है। इसे जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने बताया कि वह खुद जाकर पेट्रोल पंपों की जांच करेंगे। तेल में घटतौली और मिलावट दोनों की जांच की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने बताया कि पंपों की जांच के लिए एक संयुक्त टीम भी गठित की जा रही है, जिसमें बांट माप विभाग, आपूर्ति विभाग के साथ - साथ पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधि भी शामिल रहेंगे। घटतौली या मिलावट पकड़े जाने पर पेट्रोल पंप संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में दो घंटे हुई सफाई
सोमवार को सुबह सात से नौ बजे तक कलेक्ट्रेट में सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान ने खुद आगे बढ़कर परिसर की साफ - सफाई में हिस्सा लिया। सफाई अभियान में कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे। इस दौरान सभी को डीएम ने स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। सफाई अभियान की वजह से कलेक्ट्रेट का परिसर साफ सुथरा नजर आया। जिलाधिकारी ने बताया कि सप्ताह में एक दिन सफाई अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


साइकिल से शहर में निकले डीएम
जिलाधिकारी कर्ण सिंह चौहान सोमवार की सुबह साइकिल से शहर में निकले। वह सर्किट हाउस पहुंचे और सिविल लाइन क्षेत्र का भ्रमण किया। जिलाधिकारी के साइकिल से भ्रमण की खबर मिलते ही शहर की साफ - सफाई शुरू कर दी गई। आधा घंटे तक शहर का भ्रमण करने के बाद डीएम वापस लौट गए। इस बारे में उन्होंने बताया कि वह सेहत की दृष्टि से सुबह साइकिल चलाते हैं। यह उनका रूटीन है। इस बहाने शहर का जायजा भी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed