फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   DM said to issue challan to those under 18 years of age in school uniform and without driving license

Jhansi News: डीएम ने कहा कि स्कूल यूनिफार्म में 18 वर्ष से कम आयु और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वालों के करें चालान

Thu, 05 Dec 2024 02:07 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Dec 2024 02:07 AM IST
विज्ञापन
DM said to issue challan to those under 18 years of age in school uniform and without driving license

विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। जिला सड़क सुरक्षा समिति की बुधवार को हुई बैठक में डीएम ने हाईवे के अवैध कट बंद कर जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने शिक्षण संस्थानों के पास वाहनों की जांच में तेजी लाने के लिए भी कहा। नगर निगम, परिवहन, यातायात पुलिस व होमगार्ड विभाग के शिथिल पर्यवेक्षण पर डीएम ने नाराजगी जताई।



विकास भवन में हुई बैठक में डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि स्कूल यूनिफार्म में 18 वर्ष से कम आयु और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने वाले विद्यार्थियों के चालान कर उनके वाहन सीज किए जाएं। कार्रवाई की संख्यात्मक जानकारी भी उपलब्ध कराई जाए। चंद्रशेखर आजाद चौराहे पर अतिक्रमण से जाम लगने और दुर्घटनाएं होने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने कहा कि डिवाइडर पर अनियंत्रित पेड़ एवं झाड़ के कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं। जिम्मेदारी तय करते हुए संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाए। उन्होंने ओवरलोड टेंपो पर परिवहन विभाग के कार्रवाई नही करने पर भी नाराजगी जताई। 15 साल पूरे करने वाले और नियमों के विरुद्ध मॉडिफाइड वाहनों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




पीडब्ल्यूडी के अधिशाषी अभियंता रजनीश गुप्ता ने बताया कि जनपद के ब्लैक स्पॉट बस स्टैंड, ईलाइट चौराहा, मेडिकल कॉलेज एवं मंडी चौराहा पर स्थायी निस्तारण के लिए कार्य चल रहा है। एआरटीओ हेमचंद गौतम ने बताया कि जनपद में अब तक विभाग ने 441 स्कूली बसों का निरीक्षण किया है। इनमें 23 बसों की आयु पूर्ण हो गई है, जबकि पांच वाहन सीज किए गए हैं। सभी का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है।

इस मौके पर सीडीओ जुनैद अहमद, नगर मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, अपर नगर आयुक्त अबुल कलाम, सहायक अभियंता पीडब्ल्यूडी संदीप शर्मा, सीओ सदर स्नेहा तिवारी, एनएचएआई से रंजन सिंह आदि मौजूद रहे।




बैठक में न आने पर सहायक रजिस्ट्रार को नोटिस



झांसी। जिले में चल रहीं 50 लाख व इससे अधिक लागत की परियोजनाओं की बुधवार को समीक्षा हुई। इस दरम्यान पर्यटन निगम के कार्यों की धीमी गति पर सीडीओ ने गहरी नाराजगी जताई। साथ ही सहायक रजिस्ट्रार फर्म सोसायटी एवं चिट के बैठक में न आने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बैठक में सीडीओ जुनैद अहमद ने कहा कि पूरे हो चुके निर्माण कार्य शासन के निर्देशानुसार पांच सदस्यीय समिति के सत्यापन के लिए बाद ही हैंडओवर किए जाएं। जांच रिपोर्ट संबंधित कार्यदायी संस्था को भी दी जाए। सभी निर्माण कार्य तय अवधि में पूरे किए जाएं। काम पूरा करने की तिथि बार-बार न बदली जाए। उन्होंने पारीछा तापीय विद्युत गृह में बुद्ध बिहार विपश्यना केंद्र के विकास कार्य की समीक्षा की, इसमें 2.47 करोड़ कि लागत के निर्माण कार्य में अब तक 01.97 करोड़ व्यय हुए हैं। इसी क्रम में उन्होंने माढ़ियाघाट, लठवारा स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर आदि के कार्यों की धीमी गति पर असंतोष जाहिर किया। इस मौके पर डीडीओ सुनील कुमार, पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता रजनीश गुप्ता समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed