फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   DM reprimanded the officers after receiving the complaint

डीएम ने शिकायत मिलने पर अफसरों को लगाई फटकार

Thu, 21 Apr 2022 11:04 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Apr 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
DM reprimanded the officers after receiving the complaint
बबीना। बबीना के ग्राम पंचायत बबीना रूरल अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में जन चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान शिकायत मिलने पर विद्युत विभाग के जेई, बबीना रूरल पंचायत सचिव, समाज समाज कल्याण विभाग के कर्मचारियों की फटकार भी लगाई।
विज्ञापन

जन चौपाल जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने अवैध रूप से कब्जा करने, भूमाफियाओं, खनन कर्ताओं के खिलाफ शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। बबीना रूरल ग्राम प्रधान दीनदयाल ने जिलाधिकारी को ग्राम पंचायत में अपात्रों द्वारा पट्टे प्राप्त करने की शिकायत की जिस पर जिलाधिकारी ने पंचायती विभाग के अधिकारियों को पट्टा प्राप्त सभी पात्रों का निरीक्षण कर सही चयन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान ग्रामीणों ने बिजली की अघोषित कटौती एवं विद्युत विभाग के कर्मचारियों के फोन न उठाने की शिकायत की। डीएम नेबबीना जेई को फटकार लगाते हुए समस्या हल करने के निर्देश दिए। बबीना ग्राम पंचायत के सचिव को जब डीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को पहचानने को कहा तो नहीं पहचान पाए। उन्होंने सचिव को भी फटकारा एवं क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई स्थानीय लोगों ने अवैध कब्जों की शिकायत की। शौकत अली ने बरसों से उखड़ी पड़ी चर्च रोड की समस्या बताई जिसे गंभीरता से लेकर दुरुस्त कराने का आश्वासन दिया। चौपाल में डीएम ने कहा कि गरीबी स्तर पर जीवन बसर कर रहे सभी बेघर ग्रामीणों को आवास की व्यवस्था कराई जाएगी। लाल कार्ड वाले सभी बच्चों के पंजीकरण आवश्यक है पंचायत में सभी सफाई कर्मियों का रोस्टर सार्वजनिक रखने की बात कहीं। इस जन चौपाल की ग्रामीणों द्वारा प्रशंसा भी की गई एवं हर महा एक चौपाल आयोजित करने की मांग की। इस चौपाल में एसडीएम सदर, मुख्य विकास अधिकारी, सीओ सदर सहित जिले के अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed