फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   DJ Dhansu but if the vehicle breaks down then the transport department will keep an eye on it.

Jhansi News: डीजे धांसू लेकिन गाड़ी हुई खटारा तो परिवहन विभाग की रहेगी नजर

Fri, 29 Nov 2024 01:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
DJ Dhansu but if the vehicle breaks down then the transport department will keep an eye on it.

विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



झांसी। पुराने, कबाड़ और मानकों को ताक पर रखकर वाहनों पर डीजे सजाने वाले संचालकों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। कार्रवाई के लिए संभागीय परिवहन विभाग ने तीन टीमें गठित की है। टीमें बरात घरों में जाकर पुराने वाहनों को चिह्नित कर कार्रवाई करेंगी।

महानगर में संचालित होने वाले अधिकांश डीजे पुरानी और आयु पूरी कर चुकी जीपों पर ही संचालित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही पंजीकरण निरस्त किए गए वाहनों पर भी डीजे सजाए जा रहे हैं। इन वाहनों से परिवहन विभाग को राजस्व का काफी नुकसान हो रहा है। पुरानी जीप और पिकअप पर संचालित किए जाने वाले वाहनों पर कार्रवाई के परिवहन विभाग ने तीन टीमें गठित की हैं। टीम में शामिल परिवहन विभाग के कर्मचारी बरात चढ़ने से पहले ही ऐसे वाहनों को चिह्नित करेंगे।
विज्ञापन




बरात चढ़ने के बाद इन वाहनों को जब्त कर संबंधित थानों में बंद किया जाएगा। इसके लिए एआरटीओ प्रशासन, एआरटीओ प्रवर्तन और पीटीओ की अगुवाई में टीमें बनाई गई हैं। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सुजीत कुमार सिंह ने बताया कि पुराने वाहनों पर डीजे संचालित करने वालों पर कार्रवाई करने के लिए तीन टीमें गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed