फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Divisional Commissioner issues adverse entry against SDM's steno.

Jhansi News: मंडलायुक्त ने एसडीएम के स्टेनो को दी प्रतिकूल प्रविष्टि

Sun, 19 Jul 2026 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
Divisional Commissioner issues adverse entry against SDM's steno.
- मऊरानीपुर में संपूर्ण समाधान दिवस में सुनीं जनसमस्याएं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मऊरानीपुर। शनिवार को मऊरानीपुर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में हुआ, जिसमें 110 शिकायती पत्र आए। मंडलायुक्त ने अधीनस्थों को जनसमस्याओं का गुणवत्तापूर्ण ढंग से तय अवधि में निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एक पूर्व सैनिक की शस्त्र नवीनीकरण की फाइल को लंबित रखने पर मंडलायुक्त ने एसडीएम के स्टेनो विवेक कुशवाहा को प्रतिकूल प्रविष्टि दी।
संपूर्ण समाधान दिवस में साबुन ग्राम निवासी पूर्व सैनिक राकेश कुमार अग्निहोत्री ने मंडलायुक्त शिकायती पत्र देते हुए बताया कि उनकी शस्त्र लाइसेंस नवीनीकरण की फाइल 30 मई से ही एसडीएम कार्यालय में लंबित है। इसके लिए वे लगातार चक्कर काट रहे हैं, लेकिन फाइल आगे नहीं बढ़ाई जा रही है। उनसे अनाधिकृत मांग की जा रही है। न देने पर उनकी फाइल लटकाई हुई है। पूर्व सैनिक ने नवीनीकरण न होने और आरोपी कर्मचारियों को न हटाने पर 30 जुलाई से आमरण अनशन शुरू करने की चेतावनी दी। शिकायत को मंडलायुक्त ने गंभीरता से लिया। प्रथम दृष्टया एसडीएम के स्टेनो की लापरवाही सामने आने पर तत्काल उसे प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की।
विज्ञापन

इस दौरान आईं 108 शिकायतों में से आठ का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अधिकांश समस्याएं राजस्व विभाग, पुलिस विभाग और आपूर्ति विभाग से संबंधित रहीं। इनमें मुख्य रूप से सेक्टर रोड पर अतिक्रमण और पट्टे की जमीनों पर कब्जे की शिकायतें शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
अभियान चलाकर करें निस्तारण : मंडलायुक्त
संपूर्ण समाधान दिवस के बाद मंडलायुक्त ने कानूनगो और लेखपालों के साथ एक विशेष बैठक की, जिसमें उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि तहसील क्षेत्र में हदबंदी और कुर्राबंदी से जुड़े जितने भी मामले न्यायालयों में लंबित हैं, उनकी लेखपाल, कानूनगो और नायब तहसीलदार वार सूची तैयार की जाए। अगले 10 दिनों के भीतर एक विशेष अभियान चलाकर इन सभी मामलों की रिपोर्ट पेश की जाएगी। जिससे जनता को बड़ी राहत मिलेगी। कुछ आपातकालीन और जलभराव से जुड़ी समस्याओं के लिए मंडलायुक्त ने तत्काल टीम गठित कर शाम तक ही उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed