फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   District hospital arrangements were injured, the wheelchair carrying the jailer could not walk straight to the X-ray room.

Jhansi News: जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं घायल, एक्स-रे रूम तक सीधी नहीं चल पाई जेलर को ले जा रही व्हीलचेयर

Sun, 15 Dec 2024 01:40 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Dec 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
District hospital arrangements were injured, the wheelchair carrying the jailer could not walk straight to the X-ray room.
हमलावरों के हमले से घायल जेलर कस्तूरीलाल गुप्ता को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




झांसी। जेलर पर प्राणघातक हमला होने के बाद पुलिस उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंची थी। यहां चिकित्सक ने उनका परीक्षण कराने के बाद एक्स-रे कराने की सलाह दी। एक्स-रे के लिए उन्हें व्हील चेयर से ले जाया जा रहा था, लेकिन व्हीलचेयर एपेक्स पर चल ही नहीं पा रही थी। एकबारगी ऐसा लगा कि व्हीलचेयर गिरने ही वाली है, लेकिन पुलिस के जवानों ने उसे थाम लिया।


शनिवार दोपहर एक बजे जेलर कस्तूरी लाल गुप्ता को नवाबाद पुलिस जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंची। यहां से जब उन्हें एक्स-रे के लिए व्हीलचेयर पर ले जाने लगे तो इमरजेंसी वार्ड के सामने बिछे एपेक्स ऊपर-नीचे होने के चलते उनकी व्हीलचेयर अटक गई। इसके बाद सिपाहियों ने आगे की ओर से व्हीलचेयर काे उठाकर वहां से आगे निकाला। एक्स-रे होने के बाद जब इमरजेंसी की ओर लौटे तो अचानक व्हीलचेयर आगे की ओर गिरने लगी। गनीमत रही कि सिपाहियों ने दोनों ओर से व्हीलचेयर संभाल ली नहीं तो जेलर व्हीलचेयर समेत नीचे गिर सकते थे। इन अव्यवस्थाओं से जिला अस्पताल की व्यवस्थाएं भी घायल नजर आईं। इस संबंध में मंडलीय प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रमोद कुमार कटियार ने कहा कि कुछ स्थान पर एपेक्स ऊपर-नीचे हैं, उन्हें ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed