फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dispute and betain

खेत में जानवर घुसने को लेकर दंपती समेत बेटों को पीटा

Mon, 08 Jun 2020 12:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Dispute and betain
Dispute and betain
झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र के मुस्तरा गांव में खेत पर जानवर घुसने से नाराज प्रभावशाली लोगों ने अपने साथियों के साथ दंपती समेत बेटों, बहुओं को जमकर पीटा। पुलिस के आने से पहले हमलावर धमकी देकर भाग निकले। आरोप है कि बड़े लड़के को पीटते हुए हमलावर अपने साथ ले गए। वह रविवार रात तक घर नहीं लौटा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कार्रवाई न होने से नाराज परिजन रविवार को एसएसपी के पास शिकायत करने पहुंचे।
विज्ञापन

शनिवार की दोपहर थाना नवाबाद के मुस्तरा निवासी हरीराम अहिरवार खेत पर काम कर रहे थे। इसी बीच उनका एक जानवर गांव के एक व्यक्ति के खेत में घुस गया। इसका विरोध करते हुए उक्त व्यक्ति ने अपने साथी बुलाकर हरीराम की पिटाई शुरू कर दी। विरोध करने पहुंचे उसकी पत्नी, बेटों और बहुओें को भी जमकर पीटा। मारपीट से हरीराम घायल हो गए। पुलिस के आने से पहले हमलावर धमकी देकर भाग गए। पुलिस कार्रवाई न कर वापस लौट गई। परिजन शिकायत करने थाने पहुंचे, जहां उनकी फरियाद नहीं सुनी। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ एसएसपी के पास पहुंचकर शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed