फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Display names of big defaulters in cooperatives: Commissioner

-सहकारिता में बड़े बकायेदारों नाम करें प्रदर्शित : आयुक्त

Sun, 23 Aug 2026 02:37 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 23 Aug 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
Display names of big defaulters in cooperatives: Commissioner
झांसी। आयुक्त सभागार में शनिवार को मंडलीय समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने सहकारिता विभाग की समीक्षा कर बड़े बकायेदारों के नाम प्रदर्शित कर वसूली संबंधी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम/ सीडीओ से कहा कि सहकारिता विभाग के विभागीय कार्यों की समीक्षा कर कार्रवाई करें। उन्होंने झांसी को नवाचार मॉडल के रूप में स्थापित करने के लिए भी कहा।
विज्ञापन

आयुक्त ने अधिकारियों को मंडियों की नियमित सफाई कराने, निर्धन परिवारों का डोर-टू-डोर सत्यापन कराने के साथ ही श्रमिकों का अधिक से अधिक पंजीकरण कराने, उनके बच्चों को चिह्नित कर श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ दिलाने, मातृत्व वंदन योजना में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कहा कि आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों में शिकायतकर्ता से व्यक्तिगत संपर्क करें। परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए वाहनों पर निर्धारित मानकों के विपरीत छोटे-बड़े अथवा अस्पष्ट नंबर प्लेट लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

अवैध शराब, गैंगस्टर, भू-माफिया, शराब माफिया पर सख्ती से कार्रवाई करें। इस दौरान आईजी आकाश कुलहरि, डीएम झांसी गौरांग राठी, डीएम जालौन राजेश कुमार पांडेय, डीएम ललितपुर सत्य प्रकाश, सीडीओ रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, संयुक्त मजिस्ट्रेट आयुष सैनी, अपर आयुक्त प्रशासन कुंवर पंकज, एडीएम शिवप्रताप शुक्ल, एडीएम पल्लवी मिश्रा, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या एसएन त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विधानसभावार लगाएं रोजगार मेला
आयुक्त ने कहा कि युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विधानसभावार रोजगार मेला का आयोजन कराएं। मेले में विभिन्न विभागों, बैंकों और रोजगार प्रदाता संस्थानों की सहभागिता की जाएगी। विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं, बैंक ऋण और वित्तीय सहायता की जानकारी दी जाएगी। विधानसभा क्षेत्रवार मेले की तिथि और स्थान निर्धारित कर व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed