{"_id":"5ea345568ebc3e903f6c2656","slug":"disclosure-jhansi-news-jhs1652777146","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के लालच में भाई और भाभी ने उतारा था मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के लालच में भाई और भाभी ने उतारा था मौत के घाट
विज्ञापन
disclosure
- फोटो : DEHAT
झांसी। थाना टहरौली क्षेत्र स्थित किला के बाहर बने चौपड़ेे के अंदर बोरे से मिली लाश के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। जमीन के लालच में ही मृतक के भाई व भाभी ने ही हत्या करने के बाद लाश को बोरे में रखकर फेंक दिया था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
टहरौली प्रभारी निरीक्षक डॉ. आशीष मिश्रा ने खुलासा करते हुए बताया कि बृहस्पतिवार सुबह किले के बाहर बने चौपड़ा में ग्रामीणों ने नहाते समय खून से लथपथ हालत में एक बोरा पड़ा देखा था। मौके पर जांच करने के बाद मृतक की शिनाख्त राजेेश उर्फ राजू (45) के रूप में हुई थी। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम को भेजकर पड़ताल शुरू कर दी थी। जांच दौरान पुलिस को परिजनों पर शक गहराया। पुलिस ने मृतक के भाई भाई कमलेश व भाभी जयश्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जहां दोनों ने जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि दोनों ने मिलकर राजेश को मौत के घाट उतारा था।
उन्होंने बताया कि तीन भाइयों में राजेश मंझला था। कमलेश के अलावा दोनों भाइयों की शादी नहीं हुई है। वह पहले दूसरी जगह रहता था। लॉकडाउन के दौरान वह टहरौली में मां पास आकर रहने लगा। वहीं पर कमलेश और उसकी पत्नी भी रहती हैं। इस पर कमलेश को शक होने लगा कि पांच बीघा जमीन का भी तीनों भाइयों में बंटवारा न हो जाए। इससे पहले भी जमीन बेचकर वह उड़ा चुका था। वह गांजा भी पीता था।
विज्ञापन
इसी बात पर उसका भाई और भाभी से झगड़ा होता था। 22 अप्रैल को घर उसकी दोनों ने गला दबाकर हत्या करने के बाद पत्थर से कुचल दिया। इसके बाद शव को एक बोरे में भर दिया। रात में दो से तीन बजे के करीब मौका देखकर पत्नी और पत्नी शव को उठाकर तालाब के किनारे ले गए। वहां पर फेंककर दोनों घर आ गए। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त पत्थर व रस्सी बरामद की है। लोगों का कहना है कि उसे मां बहुत चाहती है। उसी के कहने पहले भी मां ने जमीन बेची थी। इसी पर भाई और भाभी उससे रंजिश रखते थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। टीम में एसआई अमर सिंह, आरक्षी शिवम अवस्थी, योगेश कुमार, महिला आरक्षी ट्विकल, सुप्रिया शामिल रहे।