फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dirty water recycle will made good

स्टेशन से निकलने वाले गंदे पानी का दोबारा हो सकेगा उपयोग

Sun, 27 Dec 2020 01:20 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Dec 2020 01:20 AM IST
विज्ञापन
Dirty water recycle will made good
स्टेशन से निकलने वाले गंदे पानी का दोबारा हो सकेगा उपयोग की खबर में ..... पश्चिमी रेलवे कॉलोनी में गु - फोटो : REPORTERS
झांसी। पश्चिमी रेलवे कॉलोनी में गुलाम गौस मार्ग पर शनिवार को दूसरे प्लग एंड प्ले टाइप पैकेज्ड सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का उद्घाटन महाप्रबंधक राजीव चौधरी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये किया। इस प्लांट का उपयोग स्टेशन व कॉलोनी से निकलने वाले गंदे पानी को रीसाइकिल करने के लिए किया जाएगा। इस पानी का उपयोग बागवानी, सफाई आदि में किया जाएगा। इस प्लांट से प्रतिदिन एक लाख लीटर पानी को शुद्ध किया जा सकेगा।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे में अपनाई जाने वाली प्लग और प्ले टाइप डिजाइन की तर्ज पर इस प्लांट को तैयार किया गया है। इसे स्थापित करने के लिए न्यूनतम स्थान और समय की आवश्यकता होती है। इस प्लांट से शुद्ध होकर निकलने वाला पानी पीने के लिए सभी मानकों को पूरा करता है। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर ने ट्रीटमेंट प्लांट की उपयोगिता पर प्रकाश डाला और इन संयंत्रों के आसपास की जगह के समग्र विकास के लिए किए गए कार्यों को साझा किया। जल संरक्षण के प्रयासों को और तेज करने पर जोर दिया। वहीं, वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान महाप्रबंधक ने कहा कि भावी पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण करना हमारा कानूनी और नैतिक कर्तव्य है और इस प्रयास में एसटीपी स्थापित करना महत्वपूर्ण कार्य है।
विज्ञापन

कोरोना काल में एक प्लांट पश्चिमी रेलवे कॉलोनी से खाती बाबा की तरफ जाने वाले रास्ते पर पड़ने वाली नाले की पुलिया के निकट स्थापित हो चुका है। इस प्लांट से भी एक लाख लीटर पानी को प्रतिदिन शुद्ध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडन अभियंता (समन्वय) राजेश कुमार श्रीवास्त, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर अमित गोयल, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश गुप्ता, मंडल इंजीनियर राजेश्वर कुशवाहा, मंडल इंजीनियर (ट्रैक) एमपी कुशवाहा, सहायक मंडल अभियंता राजीव श्रीवास्तव, वरिष्ठ खंड अभियंता एसके सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed