फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dirty and yellow water reaching 60 thousand houses in the metropolis

Jhansi News: महानगर में 60 हजार घरों में पहुंच रहा गंदा और पीला पानी

Mon, 21 Oct 2024 04:53 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Dirty and yellow water reaching 60 thousand houses in the metropolis
झांसी। महानगर के 60 हजार घरों में नल से पीले पानी की आपूर्ति हो रही है। इससे लोगों को गंभीर बीमारियों का खतरा सताने लगा है। वहीं, जल निगम के अफसरों ने पीले पानी को पीने योग्य बताते हुए क्लीन चिट दे दे है। इससे लोग असमंजस में पड़ गए हैं। वहीं डॉक्टर भी पीले पानी को स्वास्थ्य के लिए खतरा बता रहे हैं।
विज्ञापन

माताटीला बांध से बबीना स्थित फिल्टर प्लांट के लिए रोजाना 110 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। प्लांट में पानी को फिल्टर करने के बाद झांसी में आपूर्ति की जाती है। बबीना से छोड़े गए पानी को संचय करने के लिए शहर में 18 ओवरहेड टैंक बने हुए हैं। ओवरहेड टैंकों के माध्यम से ही महानगर के तकरीबन 60 हजार घरों में नल से जल की आपूर्ति की जाती है। लेकिन पिछले चार दिनों से नलों में पीला और बदबूदार पानी आ रहा है। इससे लोगों की मुसीबत बढ़ गई हैं। नलों में आने वाले पानी को उपयोग करने से लोग कतराने लगे हैं। आलम यह है कि पीने के पानी के लिए भी लोग दूसरे इलाकों में जा रहे हैं। कई बार शिकायतों के बाद भी समस्या को दुरुस्त करने की पहल नहीं की गई है। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वर्जन
माताटीला बांध का जल स्थिर होने के कारण हल्का पीला पानी प्राप्त हो रहा है। बबीना स्थित प्रयोगशाला में परीक्षण करने पर जल की गुणवत्ता सही पाई गई है। यह पानी पीने योग्य एवं स्वच्छ है। - मुकेश पाल, अधिशासी अभियंता, जन निगम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed