फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Direct admission after registration in merit courses this time in BU

बीयू में इस बार मेरिट वाले कोर्सों में पंजीकरण के बाद सीधे प्रवेश

Sat, 09 Apr 2022 09:54 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Direct admission after registration in merit courses this time in BU
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में इस बार मेरिट वाले कोर्सों में पंजीकरण के बाद छात्र-छात्राएं सीधे प्रवेश ले सकेंगे। कैंपस के 105 कोर्सों के लिए बीयू में रविवार से ऑनलाइन पंजीकरण फॉर्म खोल दिए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा 26 जून को होगी।
विज्ञापन

बीयू कैंपस में 105 व्यावसायिक कोर्स चलते हैं। इनमें 50 कोर्सों में मेरिट के आधार पर प्रवेश होता है, जबकि, 55 पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा के जरिए। कुछ कॉलेजों में भी व्यावसायिक कोर्स संचालित होते हैं। ऐसे में इन कोर्सों के लिए बीयू प्रवेश परीक्षा और सीधे प्रवेश कराने के लिए प्रवेश प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो जाएगी। बताया गया कि इस बार बीयू ने मेरिट वाले कोर्सों को लेकर प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव किया है। अब इन कोर्सों में सीधे पंजीकरण कराने के बाद फीस जमा करके छात्र-छात्राएं प्रवेश ले सकेंगे। कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने बताया कि एंट्रेंस टेस्ट वाले कोर्सों की प्रवेश परीक्षा 26 जून को आयोजित होगी। आवेदन फॉर्म भरने के लिए सभी सूचनाएं विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.bujhansi.ac.in पर अपलोड की जा चुकी है।
विज्ञापन

तीन कोर्सों में इस प्रवेश परीक्षा से प्रवेश
बीयू ने इस बार से बीकॉम ऑनर्स, बीपीटी, बीबीए ऑनर्स में मेरिट के आधार पर प्रवेश नहीं मिलेंगे। आवेदन ज्यादा आने की वजह से इन कोर्सों में अब प्रवेश परीक्षा के जरिए सीटें आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें रहेगी प्रवेश की मारामारी
बीयू में कई कोर्स ऐसे चलते हैं जो कि प्रदेश के चुनिंदा विश्वविद्यालयों अथवा शिक्षण संस्थानों में संचालित होते हैं। इनमें प्रवेश की काफी मारामारी रहती है। इस बार भी डी फार्मा, बीएससी एग्रीकल्चर, बीएलएड, बीकॉम ऑनर्स, बीएससी फॉरेंसिक साइंस में प्रवेश की होड़ रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed