फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   DIG said Viveckon ultimatums

डीआईजी ने दी विवेचकों को अंतिम चेतावनी

Sun, 12 Jun 2016 01:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 12 Jun 2016 01:49 AM IST
विज्ञापन
DIG said Viveckon ultimatums
police, jhansi news - फोटो : demo
झांसी। समीक्षा बैठक के दौरान बड़े पैमाने पर लंबित विवेचनाओं के आंकड़े देख डीआईजी का पारा चढ़ गया। उन्होंने वहां मौजूद तीन जनपदों के पुलिस अधीक्षकों निर्देश दिया कि विवेचकों को अंतिम चेतावनी दे दें। यदि विवेचनाओं का निपटारा समय रहते नहीं हुआ तो कार्रवाई होगी। पुलिस अधीक्षक भी विवेचना के मामलों की नियमित समीक्षा करें।   
विज्ञापन


डीआईजी शरद सचान ने शनिवार को कैंप कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक के दौरान लंबित विवेचनाओं का ब्योरा देख नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों से विवेचकों पर लगाम कसने व नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र माह शुरू हो चुका है। अलविदा जुमा और ईद के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। मिश्रित आबादी क्षेत्र में शरारती तत्वों पर पैनी नजर रखी जाए। बेहतर होगा कि जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करके रणनीति बनाई जाए।
विज्ञापन


विवेचनाओं के निस्तारण की धीमी गति को लेकर झांसी व जालौन को आड़े हाथ लिया। कहा कि सीओ अपने कार्यों का सही तरह से निर्वहन नहीं कर रहे हैं जिसकी वजह से मुकदमों की चार्जशीट व फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में पेश नहीं हो पा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों के पीएनओ नंबर जल्द से जल्द पूरे किए जाएं। अंडर ट्रांसफर पुलिस कर्मियों को जल्द कार्य मुक्त किया जाए। डायल 100 को लेकर अभी से पुलिस कंट्रोल रूम को सक्रिय किया जाए। एसपी माह में एक बार और सीओ सप्ताह में एक बार कंट्रोल रूम का निरीक्षण करें। जहां-जहां फायर सर्विस सेंटर खोले जाने हैं, वहां जगह तलाशने का काम शुरू कर दिया जाए।


प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए ताकि कार्य जल्द से जल्द शुरू कराया जा सके। उन्होंने कहा कि वाहन चोरी की वारदातें झांसी में रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। ठोस रणनीति बनाकर वाहन चोर गिरोहों की धरपकड़ की जाए। इस दौरान एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह, एसपी देहात अरुण कुमार दीक्षित, एसपी ललितपुर इमरान खान व एसपी जालौन अशोक कुमार त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed