फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   diesal sliped bike

सड़क पर गिरे तेल पर फिसले बाइक सवार

Fri, 03 Feb 2017 12:47 AM IST
jhansi
jhansi Updated Fri, 03 Feb 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
diesal sliped bike
प्रशासन - फोटो : amar ujala
बीकेडी से जीवनशाह तिराहा मार्ग के बीच ट्रांसफार्मर का तेल गिरने से बृहस्पतिवार को दोपहर कई बाइक सवार फिसल कर चुटहिल हो गए। गनीमत रही लोगों ने सतर्कता दिखाते हुए सड़क के उस हिस्से को बंद कर दिया, जिसमें तेल फैला हुआ था। बाद में फायर ब्रिगेड टीम ने पानी की बौछार से सड़क पर फैले तेल को बहाया। इस दौरान दूसरे तरफ मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन



 बृहस्पतिवार की दोपहर करीब बारह बजे मुन्नालाल वर्कशाप से एक एमवीएम और सौ केवीए के दो ट्रांसफार्मर मिनी ट्रक में रखकर हंसारी स्टोर ले जाए जा रहे थे। ट्रक बीकेडी से जीवनशाह की तरफ बढ़ रहा था, तभी कुंज बिहारी मंदिर के आगे एक मोड़ पर कार सवार के सामने आने पर चालक ने ब्रेक लगा दिए। अचानक लगे ब्रेक के झटके से सौ केवीए ट्रांसफार्मर का रस्सा टूट गया और वह वन एमवीए ट्रांसफार्मर से जा टकराया। इस टक्कर में वन एमवीए का ट्रांसफार्मर रेडिएटर फट गया और उसमें भरा तेल बाहर निकलकर सड़क पर फैलने लगा। चालक को जब तेल फैलने का पता लगा तो उसने अवर अभियंता से बात कर दुबारा गाड़ी को वर्कशाप की तरफ मोड़ दिया, लेकिन तब तक काफी मात्रा में तेल सड़क पर फैल चुका था। इसके बाद सड़क से गुजर रहेे बाइक सवारों का फिसलना शुरू हो गया। एक- एक कर करीब पंद्रह बाइक सवार सड़क पर गिरकर चुटहिल हो गए। यह देख एकत्रित हुए लोगों ने बाइक सवारों को रोकना शुरू कर दिया। साथ ही मार्ग के दोनों तरफ बैरीकेडिंग लगाकर उसे बंद कर दिया। इससे दूसरे तरफ मार्ग पर जाम की स्थिति बन गई।  खबर लगने पर पहुंचे यातायात प्रभारी सुभाष चंद्र दुबे ने स्थिति को संभाला। फायर ब्रिगेड के पहुंचने पर पानी की बौछार से सड़क पर जमा तेल को बहाया गया। इसके बाद ही यातायात को सामान्य बनाया जा सका।
विज्ञापन



सात सौ लीटर भरा हुआ था तेल
वन एमवीए ट्रांसफार्मर में सात सौ लीटर तेल भरा हुआ था। घटना के कारण तीन सौ लीटर तेल सड़क पर बह गया। बहे तेल की कीमत 75 हजार रुपये बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed