फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Did not get connection, dug up roads and left

Jhansi News: कनेक्शन मिला नहीं, सड़कें खोदकर छोड़ दीं

Sat, 18 Jul 2026 02:22 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sat, 18 Jul 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Did not get connection, dug up roads and left
झांसी। आईटीआई सिद्धेश्वर नगर में उखड़ी सड़कों, फूटी पाइपलाइनों, जलभराव और खराब स्ट्रीट लाइटों के बीच क्षेत्रवासी जिंदगी गुजारने को मजबूर हैं। नई पेयजल पाइपलाइन बिछाने के नाम पर गलियों और सड़कों को जगह-जगह खोद दिया गया, लेकिन काम पूरा होने के बाद सड़कों की मरम्मत कराना विभाग भूल गया। हालात यह हैं कि हर दिन राहगीर और वाहन चालक हादसे का जोखिम उठाकर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों ने बताया कि पानी की दूसरी पाइपलाइन डालने के दौरान पहले से बिछी पाइपलाइन कई स्थानों पर टूट गई, जिससे लगातार पानी बह रहा है। नई पाइपलाइन बिछने के बाद भी अधिकांश मोहल्लों में घरों तक कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों के कारण रात होते ही पूरा इलाका अंधेरे में डूब जाता है, जिससे दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई महीनों से नालियों की सफाई नहीं की गई है, जिसकी बदबू से निकलने में लोगों को परेशानी होती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं, लेकिन लोगों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



सड़कें और बिजली की खराब व्यवस्था से वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ।
- रामजी शिवदयाल मिश्र
नई पाइपलाइन डाल दी, लेकिन घरों में कनेक्शन नहीं दिए। ऊपर से जगह-जगह पानी की लीकेज हो रही है। कई बार शिकायत की, कोई सुधार नहीं हुआ।
- गोपाल श्रीवास्तव
नालियों की सफाई कई महीनों से नहीं हुई है। अभी बारिश हुई तो सड़कों से निकलना मुश्किल हो गया था। पार्षद से कहने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
- एचएन शर्मा
सड़कों में इतने गड्ढे हैं कि गाड़ी से आवागमन में परेशानी होती है। जगह-जगह लीकेज की वजह से सड़कें जलमग्न हो जाती हैं।
- गौरव शर्मा, युवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed