{"_id":"5cc35f72bdec2207167ebe9f","slug":"dhyanchand-stadium-found-new-machine","type":"story","status":"publish","title_hn":"अत्याधुनिक मशीनों से लैस हुआ जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अत्याधुनिक मशीनों से लैस हुआ जिम
Sat, 27 Apr 2019 01:13 AM IST
देवेंद्र कुमार
jhansi
jhansi
Published by: देवेंद्र कुमार
Updated Sat, 27 Apr 2019 01:13 AM IST
विज्ञापन
major dhyanchand stadium jhansi
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए आधुनिक जिम तैयार किया गया है। खेल मंत्रालय की तरफ से मशीनें भी आ गई हैं। अब छोटे-मोटे काम बाकी हैं, जो चुनाव बाद पूरे किए जाएंगे। काम पूरा होने के बाद यह जिम खिलाड़ियों के लिए खोल दिया जाएगा।
स्टेडियम में हॉकी, क्रिकेट, फुटबाल, वॉलीबाल, बैडमिंटन, बॉक्सिंग सहित कई खेलों का प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के पूर्व खिलाड़ी वार्म अप के लिए मैदान के चक्कर लगाते हैं। कई मौसमों के लिए मैदान अनुकूल रहता है मगर बरसात में मैदान गीला हो जाने से खिलाड़ियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस स्थिति में वह वार्म अप नहीं कर पाते थे। इस जिम में कई अत्याधुनिक मशीनें आ गई हैं। कुछ काम बाकी हैं, जो चुनाव के चलते पूरा नहीं हो सका है। इसलिए चुनाव बाद अधूरे छोटे कामों को पूरा करने के बाद इस जिम को खिलाड़ियों के लिए खोल दिया जाएगा।
खिलाड़ियों की फिटनेस रहेगी बरकरार
अत्याधुनिक जिम खिलाड़ियों को कई प्रकार से उनकी मदद करेगा। इस जिम में कुल 40 प्रकार के उपकरण हैं, जिसमें इलेक्ट्रॉनिक रनिंग ट्रैक, साइकिलिंग, चेस्ट प्रेस, यूटीलिटी बैंच, ओलंपिक वेट ट्री, स्पोर्ट्स मेडिसिन बॉल सहित कई उपकरण हैं। इन मशीनों पर व्यायाम कर खिलाड़ी खुद को फिट रख सकेंगे। खिलाड़ियों में इस जिम में वर्कआउट को लेकर उत्साह है और जल्द ही वह इनका उपयोग करना चाहते हैं।
विज्ञापन
जिम में एसी सहित कई और काम बाकी हैं, जिन्हें चुनाव बाद चंद दिनों के अंदर पूरा कर लिया जाएगा। जल्द ही खिलाड़ी इन मशीनों का उपयोग कर सकेंगे। - सुरेश बोनकर, प्रभारी क्रीड़ा अधिकारी।