{"_id":"6abd78073d32d93aed041b70","slug":"devotees-swayed-to-kali-kamli-wala-mera-yaar-hai-moth-news-c-420-1-jd11002-13923-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: काली कमली वाला मेरा यार है’ पर झूमे श्रद्धालु...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: काली कमली वाला मेरा यार है’ पर झूमे श्रद्धालु...
Thu, 01 Oct 2026 02:28 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
कटेरा। झलकारीबाई स्टेडियम में मंगलवार रात भजनों की स्वर लहरियां गूंजीं तो माहौल श्याम भक्ति से सराबोर हो गया। मंच से खाटू श्याम बाबा के भजन शुरू होते ही श्रद्धालुओं ने तालियों और जयकारों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। ‘तू खाटू बुलाता रहे, मैं खाटू आता रहूं...’ और ‘काली कमली वाला मेरा यार है’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे।
जलविहार महोत्सव के तहत आयोजित खाटू श्याम भजन संध्या में हरियाणा के सन्नी शेट्टी, भोपाल की राखी तिवारी, लखनऊ की शालिनी मिश्रा और छतरपुर के केतन तिवारी सहित भजन गायकों ने प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों ने ‘शीश के दानी’, ‘लखदातार’ और बाबा श्याम की महिमा से जुड़े भजनों की प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को बांधे रखा। भजनों के साथ लोग झूमते नजर आए।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में श्याम बाबा को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इसके पश्चात प्रसाद वितरण कर सभी श्रद्धालुओं में आनंदित वातावरण का अनुभव कराया गया। कार्यक्रम संयोजक पार्षद प्रताप सिंह चौहान और पार्षद अंकित गुप्ता ने आयोजन में पहुंचे श्रद्धालुओं और नगरवासियों का आभार जताया।
विज्ञापन
इस दौरान संतोष अहिरवार, पार्षद पवन अहिरवार, लालाराम अहिरवार, बाबा यादव, कालका आर्य सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।