फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Devotees gathered to worship Maa Kali on Saptami

सप्तमी पर मां काली की पूजा को उमड़े श्रद्धालु

Wed, 13 Oct 2021 01:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 01:51 AM IST
विज्ञापन
Devotees gathered to worship Maa Kali on Saptami
कालीबाड़ी सीपरी बाजार में मां दुर्गा की पूजा करते श्रद्धालु। अमर उजाला
झांसी। महानगर में शारदीय नवरात्र की सप्तमी पर मां काली के दर्शनों के लिए देर रात तक श्रद्धालु देवी मंदिरों और पंडालों में उमड़ते रहे। इस दौरान श्रद्धालु महाआरती में शामिल हुए और जीवन में सुख, समृद्धि की कामना की। महानगर के लक्ष्मी गेट, खटकयाना, सदर बाजार में देर रात तक चहल पहल रही। इधर बंगाली समाज की काली बाड़ियों में भी सप्तमी पर धार्मिक अनुष्ठान हुए और आरती की गई।
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र पर सप्तमी का विशेष महत्व है। मां काली की पूजा अर्चना करने से सभी मनोकामनायें पूर्ण होती है। मंगलवार को महानगर के महाकाली मंदिर, खटकयाना में मां काली के मंदिर, सदर बाजार के मां काली मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में शाम होते ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। रात में हुई महाआरती में शामिल हुए। बंगाली समाज की कालीबाड़ियों में भी सप्तमी की पूजा अर्चना की गई। मां दुर्गा को कुम्हैड़ा, गन्ना और केला की बलि अर्पित की गई। शाम को भव्य आरती हुई। वहीं देवी मंदिरों में पोशाक और प्रसाद श्रद्धालुओं ने अर्पण किया। वहीं युवा ब्राह्मण महासंघ की बैठक हुई। इसमें मांग की गई कि विसर्जन शोभायात्रा मार्ग को दुरुस्त किया जाए। बिजली की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। बैठक में रवीश त्रिपाठी, महेश उपाध्याय, महेश पांडे, संजीव शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर, वीरांगना नगर स्थित जेडीए कालोनी में मां वैष्णो देवी दुर्गा पूजा समिति ने सप्तमी पर मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर प्रो. प्रतीक अग्रवाल, इंजीनियर राहुल शुक्ला, आकाश कुशवाहा, विनीत राय, अंकित श्रीवास्तव, शशांक सिंह, समरेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed