फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Deputy Chairman angry over not calling the meeting of the Corporation House

Jhansi News: निगम सदन की बैठक न बुलाने से उपसभापति नाराज

Sat, 24 Aug 2024 04:49 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Aug 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Deputy Chairman angry over not calling the meeting of the Corporation House
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम सदन की बैठक न बुलाए जाने से उपसभापति प्रियंका साहू ने नाराजगी जाहिर करते हुए महापौर को पत्र भेजकर बैठक जल्द बुलाने की मांग की है। उपसभापति प्रियंका का कहना है निगम प्रशासन सदन से बजट पास कराए बिना पैसा खर्च कर रहा है। उन्होंने इसे वित्तीय अनियमितता करार देते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की। नगर निगम कार्यकारिणी ने करीब दो माह पहले चालू वित्तीय वर्ष का बजट पारित कर दिया लेकिन, अभी तक बजट सदन के सामने पेश नहीं किया। इससे पार्षद भी नाराज हैं। भाजपा पार्षद भी महापौर से कई बार सदन की बैठक बुलाने की मांग कर चुके। भाजपा पार्षदों का भी कहना है कि सूबे के अन्य नगर निगमों में सदन से बजट पास कराया जा चुका लेकिन, यहां सदन के सामने बजट पेश नहीं हुआ।

00
सदन की बैठक बुलाने पर विचार किया जा रहा है। अगस्त के आखिरी अथवा सितंबर माह के पहले सप्ताह में यह बैठक बुलाई जाएगी।
बिहारी लाल आर्य, महापौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed