फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Dengue attack in Jhansi, 17 patients found, old man dies

झांसी में डेंगू का हमला, 17 मरीज मिले, वृद्ध की मौत

Mon, 06 Sep 2021 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Sep 2021 02:02 AM IST
विज्ञापन
Dengue attack in Jhansi, 17 patients found, old man dies
झांसी में डेंगू का हमला, 17 मरीज मिले, वृद्ध की मौत
विज्ञापन

- जिले में मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 30, कुछ अस्पताल में किए गए भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जिले में डेंगू का अब तक का सबसे बड़ा हमला हुआ है। एक ही दिन में डेंगू के 17 नए मरीज सामने आए हैं। इसके साथ ही डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। वहीं, उरई के वृद्ध की भी डेंगू के चलते महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है।
पिछले 24 घंटे में झांसी में डेंगू पर कहर बनकर टूटा है। पिछले एक महीने में जिले में जितने डेंगू के मरीज नहीं मिले थे, उतने तो एक ही दिन में सामने आ गए हैं। 13 मरीज शहर के रहने वाले हैं। इसमें तिलयानी बजरिया, गुमनावारा, छनियापुरा, संगम विहार, बड़ागांव गेट बाहर के मरीज शामिल हैं। इसके अलावा गुरसराय और बड़ागांव में भी दो- दो मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, उरई के 70 साल के वृद्ध की डेंगू की चपेट में आने से मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई है। वृद्ध को तीन दिन पहले ही मेडिकल कॉलेज में हालत गंभीर होने पर भर्ती किया गया था।
विज्ञापन

वर्जन..
अभी झांसी में एक भी व्यक्ति की डेंगू से मौत नहीं हुई है। उरई के वृद्ध की मौत जरूर हुई है। अब झांसी में डेंगू के मरीजों की संख्या 30 हो गई है। लोगों से अपील है कि वे घरों में जलजमाव न होने दें। यदि किसी घर में डेंगू का लार्वा मिलता है तो धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed