फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Demand for running Bhopal-Lucknow Vande Bharat train

Jhansi News: भोपाल-लखनऊ वंदे भारत ट्रेन चलाने की रखी मांग

Wed, 07 Aug 2024 05:19 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Demand for running Bhopal-Lucknow Vande Bharat train
सांसद अनुराग शर्मा ने रेल मंत्री से भेंट कर झांसी-हंसारी रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ओवरब्रिज के जल्द निर्माण की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। झांसी-ललितपुर सांसद अनुराग शर्मा ने नई दिल्ली में रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर मंडल के चिरगांव, बबीना, बरुआसागर, ललितपुर, ज़ख़लौन, तालबेहट, धोर्रा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग की। हंसारी रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज के जल्द निर्माण, झांसी और ललितपुर में कोच वाशिंग लाइन के प्रस्ताव को भी मंजूरी देने की बात कही।
सांसद ने रेलमंत्री से अंडमान एक्सप्रेस, रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस, केरल एक्सप्रेस और गोवा एक्सप्रेस का ललितपुर रेलवे स्टेशन पर ठहराव, झेलम एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस व उत्कल एक्सप्रेस का तलबाहाट रेलवे स्टेशन पर ठहराव, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस का जखलौन रेलवे स्टेशन पर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, झेलम एक्सप्रेस और महामना एक्सप्रेस का ठहराव धौर्रा में, केरल एक्सप्रेस, समता एक्सप्रेस, सचखंड एक्सप्रेस, अंडमान एक्सप्रेस व उत्कल एक्सप्रेस का ठहराव बबीना रेलवे स्टेशन पर, बुंदेलखंड एक्सप्रेस बरुआसागर में और ग्वालियर-बरौनी मेल का चिरगांव रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग की। इसके अलावा, झांसी और ललितपुर में कोच वाशिंग लाइन निर्माण के प्रस्ताव की जल्द स्वीकृति के लिए भी आग्रह किया। इसके अलावा, झांसी से लखनऊ तक भोपाल से झांसी होते हुए लखनऊ के लिए वंदे भारत ट्रेन के संचालन का भी आग्रह किया। सांसद की मांग पर रेलमंत्री ने जरूरी कदम उठाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

झांसी-बीना के बीच नई मेमू चलाने की रखी मांग
सांसद अनुराग शर्मा ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी से ललितपुर-जाखलौन-धोर्रा और धोर्रा से ललितपुर होते हुए, खजुराहो तथा खजुराहो से ललितपुर-जाखलौन-धोर्रा एवं धौर्रा से वापिस जाखलौन-ललितपुर होते हुए झांसी के लिए मेमू ट्रेन का संचालन और वीरागंना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन झांसी से बीना रेलवे स्टेशन रेल मार्ग पर एक और अतिरिक्त मेमू ट्रेन के संचालन के लिए भी रेलमंत्री से विचार करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed