फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Delhi Police reached Jhansi station, took CCTV footage with them

झांसी स्टेशन पहुंची दिल्ली पुलिस, साथ ले गई सीसीटीवी फुटेज

Sat, 31 Jul 2021 02:24 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police reached Jhansi station, took CCTV footage with them
झांसी। एक हाईप्रोफाइल बदमाश की तलाश में दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार को झांसी स्टेशन पहुंच गई। क्राइम ब्रांच ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली। निकास एवं प्रवेश पर लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज भी अपने साथ ले गई। क्राइम ब्रांच के मुताबिक आतंकी के मोबाइल की लोकेशन दतिया स्टेशन तक मिली। उसके बाद उसकी लोकेशन नहीं मिली। उसी की तलाश की जा रही है। 15 अगस्त समेत आगामी त्योहारों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को एलर्ट मोड पर रखा गया है। पिछले माह दिल्ली में हुई वारदात में एक हाईप्रोफाइल बदमाश के शामिल होने के सुबूत मिले। दिल्ली पुलिस लोकेशन के आधार पर इसको ट्रेस कर रही है। बृहस्पतिवार को बदमाश के दतिया स्टेशन के पास लोकेशन मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। क्राइम ब्रांच की टीम बृहस्पतिवार को ही दतिया पहुंच गई। वहां कोई सुराग न मिलने पर टीम आज झांसी पहुंची। यहां उसने स्टेशन में निकास एवं प्रवेश द्वार पर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली। संदिग्ध के मिलान के लिए पुलिस अपने साथ उसकी फुटेज भी निकालकर ले गई। वहीं, आरपीएफ इंस्पेक्टर का कहना है कि दिल्ली पुलिस की टीम पिछले दिनों भी आई थी लेकिन, किस बदमाश की तलाश हो रही है, इसकी उनको जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed